Wednesday , 4 February 2026
Breaking News

ISRO to launch Bluebird communication satellite today | करेंट अफेयर्स 24 दिसंबर: ISRO का ब्लूबर्ड कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च; ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता विनोद कुमार शुक्ल का निधन, वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट नौसेना में शामिल


13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ISRO श्रीहरिकोटा से ब्लूबर्ड कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. ISRO श्रीहरिकोटा से आज ब्लूबर्ड कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा

24 दिसंबर को ISRO श्रीहरिकोटा से ब्लूबर्ड कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा।

  • इसे अमेरिका की AST स्पेस मोबाइल कंपनी ने बनाया है।
  • इसे LVM3-M6 रॉकेट के जरिये सुबह 8; 54 पर लॉन्च किया जाएगा।
  • इसे हेवी लिफ्ट लॉन्च व्हीकल से लॉन्च किया जाएगा।
  • ये सैटेलाइट स्पेस से ही स्मार्टफोन से जुड़कर ब्राॅडबैंड इंटरनेट और कॉलिंग कर सकेगा।

2. कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन

23 दिसंबर को कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन हो गया है।

वे 88 वर्ष के थे।

वे 88 वर्ष के थे।

  • उन्हें इस साल नवंबर में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ के लिए उन्हें 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया था
  • 1999 में ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ को साहित्य अकादमी मिला।
  • उनका पहला कविता-संग्रह ‘लगभग जय हिन्द’ 1971 में प्रकाशित हुआ था। उनका प्रसिद्ध साहित्य नौकर की कमीज है।
  • उनके कहानी संग्रह ‘पेड़ पर कमरा’, ‘महाविद्यालय’, ‘एक कहानी’ और ‘घोड़ा प्रसिद्ध कहानियां हैं।
  • उन्हें गजानन माधव मुक्तिबोध फेलोशिप, रजा पुरस्कार, शिखर सम्मान, राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त दिया गया था।

3. भारत, श्रीलंका को पुनर्निर्माण राहत भेजेगा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 23 दिसंबर को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की।

भारत ने चक्रवात के पहले ही दिन ऑपरेशन सागर बंधु के तहत राहत और बचाव कार्य के लिए मदद भेजी थी।

भारत ने चक्रवात के पहले ही दिन ऑपरेशन सागर बंधु के तहत राहत और बचाव कार्य के लिए मदद भेजी थी।

  • भारत की तरफ से 450 मिलियन डॉलर के सहायता पैकेज का ऐलान किया।
  • 350 मिलियन की रियायती क्रेडिट लाइन और 100 मिलियन का अनुदान शामिल होगा।
  • इस राशि से चक्रवात से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, रेलवे और पुलों की मरम्मत का काम किया जाएगा।
  • साथ ही क्षतिग्रस्त घरों का निर्माण, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं को दोबारा मजबूत करने के लिए उन्हें सुधारने पर काम किया जाएगा।

3. इंडियन ऑप्टेल लिमिटेड ने फ्रांसीसी कंपनी के साथ MoU साइन किया

मिनी रत्न कंपनी इंडियन ऑप्टेल लिमिटेड (IOL) ने फ्रांसीसी कंपनी सफरान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस के साथ एक MoU साइन किया।

ये MoU डिफेंस सिस्टम से जुड़े सामान के प्रोडक्शन के लिए किया गया है।

ये MoU डिफेंस सिस्टम से जुड़े सामान के प्रोडक्शन के लिए किया गया है।

  • ये समझौता 22 दिसंबर को नई दिल्ली में हुआ।
  • इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर तुषार त्रिपाठी और डिफेंस ग्लोबल बिजनेस यूनिट के प्रमुख एलेक्जेंडर जिगलर ने ये MoU साइन किया।
  • इसमें भारत सरकार के रक्षा उत्पादन सेक्रेटरी संजीव कुमार भी मौजूद रहे।
  • इसमें सिस्टम SIGMA 30N डिजिटल रिंग लेजर गायरो इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम और CM3-MR डायरेक्ट फायरिंग साइट शामिल हैं।
  • SIGMA 30N का उपयोग आर्टिलरी गन, मिसाइलों और रडार में उपयोग किया जाता है।

4. वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट नौसेना में शामिल

22 दिसंबर को वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी) नौसेना में शामिल हुआ।

ये वॉटर जेट से चलने वाला सबसे बड़ा भारतीय नौसैनिक युद्धपोत है।

ये वॉटर जेट से चलने वाला सबसे बड़ा भारतीय नौसैनिक युद्धपोत है।

  • इसे गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) कोलकाता में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है।
  • आठ एंटी-सबमरीन में से ये तीसरा शैलो वॉटर क्राफ्ट है।
  • इन जहाजों को भारतीय शिपिंग रजिस्टर (IRS) के नियमों के मुताबिक डिजाइन और निर्मित किया गया है।
  • ये पानी के नीचे के खतरों का प्रभावी ढंग से पता लगाने और उनसे निपटने में सक्षम हैं।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

5.अब घरेलू क्रिकेट में महिलाओं की फीस बढ़ेगी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला क्रिकेटर्स की घरेलू मैच फीस बढ़ाने का फैसला किया है।

BCCI ने 22 दिसंबर को ऑनलाइन मीटिंग के बाद ये फैसला लिया।

BCCI ने 22 दिसंबर को ऑनलाइन मीटिंग के बाद ये फैसला लिया।

  • अब वुमन प्लेयर्स को वनडे में प्रति दिन 50 हजार रुपए की मैच फीस दी जाएगी।
  • वहीं, एक T20 खेलने पर 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।
  • BCCI इंटरनेशनल मैचों के लिए वुमेंस प्लेयर्स की फीस पहले ही मेंस के बराबर कर चुका है।
  • इसमें महिला प्लेयर्स की फीस बढ़ाने पर फैसला लिया गया।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

  • 1524 – यूरोप से भारत तक पहुंचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली खोजी नाविक वास्को डी गामा का कोच्चि (भारत) में निधन हुआ था।
  • 1921 – नोबेल पुरस्कार विजेता रबिंद्रनाथ ठाकुर द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
  • 1954 – दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।
  • 1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1967 – चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया था।

ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ें…..

करेंट अफेयर्स 23 दिसंबर:भारत और न्यूजीलैंड ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया; DRDO अब नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर करेगा रिसर्च

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने SHANTI बिल को मंजूरी दी। DRDO ने नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के साथ डील की। भारत और न्यूजीलैंड के मुक्त व्यापार समझौते को मंजूरी मिली। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

NCERT, Bihar ASI & Income Tax Vacancies Announced

11 मिनट पहलेकॉपी लिंकआज की सरकारी नौकरी में जानकारी NCERT में 117 पदों पर भर्ती, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *