



- Hindi News
- Tech auto
- Nothing Phone (3a) Community Edition Launched At ₹28,999 – Only 1000 Units
नई दिल्ली22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

टेक कंपनी नथिंग ने फोन (3a) का कम्यूनिटी एडिशन लॉन्च कर दिया है। स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन की सिर्फ 1000 यूनिट ही बनाई गई हैं। भारत में 28,999 रुपए की कीमत में बेचा जाएगा। इसकी सेल 13 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में स्पेशल ड्रॉप इवेंट में शुरू होगी।
90s के गेम्स से इंस्पायर्ड रेट्रो बैक डिजाइन
इसकी सबसे बड़ी खासियत कम्यूनिटी-ड्रिवन डिजाइन है, जिसे यूजर्स की क्रिएटिविटी से बनाया गया है। यह 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट मिलेगा, जो रेगुलर मॉडल में नहीं है। रेट्रो बैक डिजाइन 90s के गेम्स से इंस्पायर्ड है, जो फ्यूचरिस्टिक ग्लिफ इंटरफेस के साथ आता है।
कस्टम लॉक-स्क्रीन क्लॉक क्लटर-फ्री UI देता है, जबकि ‘डाइस’ एक्सेसरी हिस्टोरिकल टच जोड़ती है। ब्लू-पर्पल वॉलपेपर्स ईस्टर एग्स से फन बढ़ाते हैं। ये सब मिलकर फोन को पर्सनल और कलेक्टिबल बनाते हैं, जो क्रिएटिव यूजर्स के लिए अच्छी चॉइस बन सकता है।

कम्यूनिटी एडिशन प्रोजेक्ट के तहत डिजाइन किया फोन
2025 की शुरुआत में फोन (3a) लॉन्च होने के बाद, नथिंग ने ‘कम्यूनिटी एडिशन प्रोजेक्ट’ शुरू किया। इसमें दुनिया भर के क्रिएटर्स को इनवाइट किया गया कि वे हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, एक्सेसरीज और मार्केटिंग आइडियाज दें। 700 से ज्यादा एंट्रीज आईं, और चार विनर्स चुने गए। इन विनर्स ने मिलकर फोन को नया लुक दिया।
- इमरे कायगनाक्ल ने हार्डवेयर पर काम किया, जो 90s-2000s के पुराने टेक और हैंडहेल्ड गेम्स से इंस्पायर्ड है। पैकेजिंग और बैक डिजाइन में रेट्रो फील है, लेकिन फोन का फ्यूचरिस्टिक लुक बरकरार रखा।
- अंब्रोजियो टैकोनी और लुई आइमोनोड ने एक्सेसरी ‘डाइस’ बनाई, जो क्यूब शेप का है और 5000 साल पुरानी डाइस हिस्ट्री को सेलिब्रेट करता है। नथिंग के फॉन्ट Ndot 55 से डिजाइन किया गया।

- जाद जोक ने सॉफ्टवेयर में कस्टम लॉक-स्क्रीन क्लॉक बनाया, जो मल्टी-फॉन्ट वेट्स से क्लटर-फ्री है। साथ ही ब्लू-पर्पल वॉलपेपर्स ऐड किए, जो फोन के कलर से मैच करते हैं और ईस्टर एग्स छुपे हैं।
- सुश्रुता सरकार ने मार्केटिंग कैंपेन ‘मेड टुगेदर’ डिजाइन किया, जो कोलैबोरेशन को हाइलाइट करता है।
नथिंग फोन (3a) कम्यूनिटी एडिशन: स्पेसिफिकेशंस
डिजाइन के अलावा, नथिंग फोन (3a) कम्युनिटी एडिशन के स्पेसिफिकेशन रेगुलर वर्जन जैसे ही हैं।
- परफॉर्मेंस: फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड नथिंग OS 3.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके साथ 3 साल का OS अपडेट और 6 साल तक का सिक्योरिटी पैच मिलेगा। प्रोसेसिंग के लिए स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-G615 MC2 GPU मौजूद है। फोन में पावर बटन के नीचे एक एसेंशियल की है, जो एसेंशियल स्पेस को खोलता है, जो नोट्स लेने और विचारों को कैप्चर करने के लिए AI से चलने वाला हब है।
- डिस्प्ले: फोन में 1080 x 2392 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह एमोलेड पैनल पर बनी स्क्रीन है, जो 120Hz एडॉप्टिव रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए पांडा ग्लास की लेयर है।

- कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन (3a) के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP मैन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का 2x टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है।
- बैटरी: पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W PD फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Source link