Sunday , 22 March 2026

Premananda Maharaj burst out laughing after listening to Rajpal Yadav’s words. | राजपाल यादव की बातें सुन प्रेमानंद महाराज की हंसी छूटी: एक्टर ने मजाकिया अंदाज से महाराज को खूब हंसाया, दोनों की बातचीत का वीडियो वायरल


8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव हाल ही में संत प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे थे। इस मुलाकात के दौरान एक्टर ने अपने कॉमेडी से महाराज को हंसने पर मजबूर कर दिया। दोनों की मुलाकात का वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रेमानंद महाराज एक्टर की बातें सुनकर ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं।

आश्रम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी बातचीत के वीडियो को पोस्ट किया गया है। वीडियो में प्रेमानंद महाराज राजपाल का अभिवादन करते और उनका हालचाल पूछते नजर आ रहे हैं। जवाब में एक्टर कहते हैं- ‘आज ठीक हूं।’ फिर कुछ पल की चुप्पी के बाद राजपाल मजाक में कहते हैं- ‘मैं बहुत कुछ कहना चाहता हूं, पर कह नहीं पा रहा। सोचा था कि आपके साथ बहुत कुछ साझा करूं।’

फिर राजपाल कहते हैं- ‘मेरे अंदर एक पागलपन जैसी गलतफहमी है कि द्वापर हुआ है, कृष्ण जी हुए हैं, ग्वाला हुए हैं… मुझे लगता है ‘मनसुखा’ मैं ही था।’ उनके इतना कहते ही प्रेमानंद महाराज ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। उनके साथ वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं।

एक्टर ने आगे कहा- ‘मैं इस पागलपन को बनाए रखना चाहता हूं।’ इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ‘जरूर रखना। क्योंकि पूरे भारत को हंसाने वाले, पूरे भारत का मनोरंजन करने वाले आप हो।’

राजपाल की फिल्मोग्राफी की बात करें तो उन्होंने भूल भुलैया, हंगामा, ढोल, चुप चुप के, फिर हेरा फेरी, खट्टा मीठा, भागम भाग समेत कई फिल्मों में एक्टिंग की है। उन्होंने अपनी कॉमेडी से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है।

पिछले साल एक्टर की फिल्म भूल भूलैया 3, चंदू चैंपियन और इस साल इंटेरोगेशन रिलीज हुई थी।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

रश्मिका मंदाना‑विजय देवरकोंड़ा ने थाईलैंड में बिताए रोमांटिक पल:हनीमून के लिए बड़े रिसॉर्ट की बजाय प्राइवेट विला में ठहरे, शादी के बाद प्यारी झलक दिखी

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंड़ा की शादी के बाद की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *