Tuesday , 26 May 2026

London Thames river Controversy Indian man washes feet | लंदन की नदी में इंडियन के पैर धोने से विवाद: सोशल मीडिया यूजर बोले- गंगा-यमुना काफी नहीं, टेम्स को भी वैसा बनाना चाहते हो

लंदन29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लंदन की मशहूर टेम्स नदी में एक भारतीय युवक के पैर धोने से विवाद छिड़ गया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि उसने बाद में नदी में नहाने की कोशिश भी की।

टेम्स नदी लंदन की पहचान मानी जाती है और इसके किनारे संसद भवन, लंदन आई और टावर ब्रिज जैसी मशहूर जगहें हैं। जब यह वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामने आया, तो लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं दी।

एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि गंगा-यमुना काफी नहीं थीं, अब टेम्स को भी वैसा बनाना चाहते हो। एक अन्य ने लिखा कि इंडियन आदमी टेम्स में पैर धो रहा है, लोग नाराज हैं। ये कैसी हरकतें हैं?

लोगों ने पूछा- आखिर इसमें दिक्कत क्या है

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने युवक के सपोर्ट में भी ट्वीट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि पैर धोने में आखिर समस्या क्या है। एक ने लिखा- सम्मान के साथ पूछ रहा हूं, इसमें दिक्कत क्या है?

यूजर ने पूछा- क्या पानी में पैर डालना गैरकानूनी है? एक यूजर ने लिखा कि नदी का रंग ही बता रहा है कि इसमें कुछ भी धोना ठीक नहीं। दूसरे ने मजाक में कहा- भाई, पैर मत धोओ, लोग यही पानी पीते हैं।

लंदन के बीच से गुजरती है टेम्स

टेम्स नदी लंदन शहर के बीच से गुजरती है और सदियों से शहर के विकास, व्यापार और परिवहन का मुख्य आधार रही है। रोमन साम्राज्य के समय से ही यह नदी महत्वपूर्ण रही है। लंदन शहर की स्थापना भी इसी नदी के किनारे हुई थी।

टेम्स नदी पर लंदन ब्रिज, टॉवर ब्रिज, वेस्टमिंस्टर पैलेस, लंदन आई और टेम्स बैरियर जैसे फेमस ब्रिज हैं। नदी के किनारे कला, संगीत, थियेटर और त्योहारों से जुड़ी कई एक्टिविटी होती हैं। टेम्स पर की जाने वाली क्रूज यात्राएं लंदन के प्रमुख आकर्षणों में से हैं।​​​​​​​

नदी में फैले प्रदूषण पर भी चर्चा शुरू

इस विवाद के बीच, नदी की सफाई और प्रदूषण पर भी चर्चा शुरू हो गई। ‘द गार्जियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टेम्स नदी के कई हिस्सों में ई.कोली बैक्टीरिया और सीवेज के प्रदूषण की मात्रा काफी बढ़ गई है।

जांच में यह भी पाया गया कि नदी में गीले वाइप्स और प्लास्टिक का कचरा जमा होकर वेट वाइप आइलैंड्स जैसी बड़ी ढेरियां बन चुकी हैं। ऐसा ही एक बड़ा ढेर हेमरस्मिथ ब्रिज के पास मिला है।​​​​​​​

खबरें और भी हैं…

Source link

Tiwari Aka

Check Also

गर्लफ्रेंड को सैकड़ों पुरुषों से संबंध बनाने को किया मजबूर:पीड़ित बोली- 487 लोगों के बाद गिनती छोड़ दी, दोषी को 25 साल की सजा

फ्रांस में 51 साल के पूर्व बैंक मैनेजर को गर्लफ्रेंड का 7 साल तक शारीरिक, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *