Wednesday , 4 February 2026

Motorola Edge 70 Ultra Launch: Snapdragon 8 Gen 5 Processor, 1.5K OLED Display, and Periscope Camera at ₹65,000 in India | मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा जल्द लॉन्च हो सकता है: स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट और 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद; ₹65,000-70,000 रेंज में लॉन्च


  • Hindi News
  • Tech auto
  • Motorola Edge 70 Ultra Launch: Snapdragon 8 Gen 5 Processor, 1.5K OLED Display, And Periscope Camera At ₹65,000 In India

मुंबई1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

मोटोरोला अपनी एज 70 सीरीज को और बढ़ाने जा रही है। कंपनी का नया फ्लैगशिप मॉडल एज 70 अल्ट्रा जल्द लॉन्च हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन में क्वालकॉम का नया स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और 1.5K OLED डिस्प्ले होगा। टिप्स्टर के मुताबिक, ये फोन एज 50 अल्ट्रा से परफॉर्मेंस में ज्यादा बेहतर और और प्रीमियम फीचर्स से लैस होगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉरम X पर टिप्स्टर अनविन ने लीक शेयर की है। उनके मुताबिक, एज 70 अल्ट्रा में 1.5K OLED डिस्प्ले होगा, जो शार्प विजुअल्स और वाइब्रेंट कलर्स देगा। इसके अंदर स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 SoC चिपसेट होगा, जिसका अनाउंसमेंट इस महीने के अंत में क्वालकॉम कर सकता है।

टिप्स्टर ने ये भी कहा कि फोन का डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुए एज 70 जैसा स्लिम और लाइटवेट रहेगा, जो सिर्फ 5.99mm मोटा है। साथ ही, इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा, जो एडवांस्ड फोटोग्राफी के लिए फोकस करेगा।

एज 70 अल्ट्रा की एक्सपेक्टेड स्पेसफिकेशन

  • डिस्प्ले: 1.5K OLED पैनल, जो पुराने मॉडल के 6.7-इंच 1.5K LTPS pOLED से बेहतर क्वालिटी देगा। वहीं, डिस्पेल का रिफ्रेश रेट 144Hz होने की उम्मीद है।
  • प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 8 जेन 5, जो स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 से फास्ट होगा। स्टोरेज की बात करें तो स्मार्टफोन में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज का कॉम्बो मिल सकता है।
  • कैमरा: कंपनी फोटोग्राफी में बड़ा अपडेट करने जा रही है। इसके बैक पैनल पर ट्रिपल रियर सेटअप में 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 64MP टेलीफोटो के साथ पेरिस्कोप लेंस।
  • चार्जिंग: 125W टर्बोपावर वायर्ड चार्जर, 50W वायरलेस और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग इस स्मार्टफोन में मिल सकता है।

भारत में ₹65,000-70,000 रेंज में लॉन्च हो सकता है

स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 के साथ एज 70 अल्ट्रा गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स में मजबूत होगा। पेरिस्कोप कैमरा से जूम क्वालिटी बेहतर होगी, जो फोटोग्राफी लवर्स को अट्रैक्ट करेगा। मोटोरोला का फोकस स्लिम डिजाइन पर है, जो मार्केट में अलग पहचान देगा।

कंपनी ने स्मार्टफोन को लेकर अभी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है। एज 70 अल्ट्रा भारत में ₹65,000-70,000 रेंज में लॉन्च हो सकता है, जो सैमसंग और वनप्लस जैसे ब्रांड्स से मुकाबला करेगा।

मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा एज 50 अल्ट्रा का सक्सेसर होगा। कंपनी ने जून 2024 में इस स्मार्टफोन को ₹59,999 रुपए में लॉन्च किया था। इसके भी स्पेसिफिकेशन देख लीजिए।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

फरवरी में 14 से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च होंगे:सैमसंग प्रीमियम गैलेक्सी S26 सीरीज लाएगी; वीवो, रियलमी और पोको जैसे ब्रांड भी पेश करेंगे फोन

स्मार्टफोन लवर्स के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होने वाला है। इस महीने सैमसंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *