Wednesday , 4 February 2026

Raahul VS becomes India’s 91st Grandmaster after ASEAN … | भारत को 8 दिन में दूसरा ग्रैंडमास्टर मिला: राहुल वीएस 91वें ग्रैंडमास्टर बने;इलामपर्थी एआर 90वें ग्रैंडमास्टर बने थे


9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के शतरंज ग्रैंडमास्टर्स की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। तमिलनाडु के राहुल वीएस 91वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने फिलीपींस के ओजामिस सिटी में चल रही 6वीं आसियान इंडिविजुअल चैम्पियनशिप में एक राउंड पहले ही यह तमगा हासिल किया है। हालांकि उन्होंने यह खिताब किसी को हराकर नहीं, बल्कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आवश्यक 7.0 जीएम अंक हासिल कर जीता है।

21 साल के राहुल वीएस एशियाई जूनियर चैंपियन भी हैं। 2021 में अंतरराष्ट्रीय मास्टर बने थे।

21 साल के राहुल वीएस एशियाई जूनियर चैंपियन भी हैं। 2021 में अंतरराष्ट्रीय मास्टर बने थे।

8 दिन पहले इलामपर्थी एआर 90 के ग्रैंडमास्टर बने 8 दिन पहले चेन्नई के इलामपर्थी एआर 90वें ग्रैंडमास्टर बने थे। दोनों खिलाड़ी उस राज्य से हैं, जो भारतीय शतरंज का सबसे शक्तिशाली केंद्र बना हुआ है। यहां से 35 ग्रैंडमास्टर निकले हैं।

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष नितिन नारंग ने बताया कि राहुल एशियाई जूनियर चैम्पियन भी हैं। वे 2021 में अंतरराष्ट्रीय चेस मास्टर का खिताब भी जीत चुके हैं। इसी साल अगस्त में देश को 89वां ग्रैंडमास्टर एस. रोहित कृष्णा के रूप में मिला था। कृष्णा अल्माटी मास्टर्स कोनायेव कप जीतकर इस मुकाम पर पहुंचे थे।

इलामपर्थी एआर 2021 में अंतरराष्ट्रीय चेस मास्टर का खिताब भी जीत चुके हैं।

इलामपर्थी एआर 2021 में अंतरराष्ट्रीय चेस मास्टर का खिताब भी जीत चुके हैं।

__________________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भारत के डी गुकेश FIDE चेस वर्ल्ड कप से बाहर: 2 साल बाद घर में खेल रहे थे; हरिकृष्णा और प्रणव राउंड 32 में पहुंचे

वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश गोवा में चल रहे फीडे चेस वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। वे पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के बाद पहली बार घरेलू दर्शकों के सामने खेल रहे थे। 19 साल के गुकेश जर्मनी के ग्रैंड मास्टर फ्रेडरिक स्वान ने 0.5-1.5 से हराया। मैच हारने के बाद गुकेश ने स्वान से हाथ मिलाया और उठकर चले गए। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

The winner is the one who understands the situation

Hindi News Sports Australian Open: The Winner Is The One Who Understands The Situation मेलबर्न1 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *