Thursday , 16 April 2026

Nepal Avalanche Kills 7 Climbers on Yalung Ri Peak | नेपाल में बर्फ का पहाड़ टूटा, 7 पर्वतारोहियों की मौत: 5,630 मीटर ऊंची चोटी पर हादसा; लापता लोगों की तलाश जारी

काठमांडू2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
(फाइल फुटेज) - Dainik Bhaskar

(फाइल फुटेज)

नेपाल के उत्तर-पूर्वी हिस्से में यालुंग री नाम की चोटी पर सोमवार को बर्फ का पहाड़ टूटने से 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए।

यह हादसा उस समय हुआ जब हिमस्खलन 5,630 मीटर ऊंची चोटी के बेस कैंप पर आ गया। हादसे के बाद 4 लोग लापता हैं।

मृतकों में 3 अमेरिकी, 1 कनाडाई, 1 इतालवी और 2 नेपाली नागरिक शामिल हैं। यह जानकारी डोलखा जिले की पुलिस ने दी है। यह इलाका बागमती प्रांत के रोलवालिंग वैली में आता है।

पुलिस और रेस्क्यू टीमें अभी भी लापता लोगों की तलाश कर रही हैं।

मौसम खराब होने की वजह से रेस्क्यू में देरी

नेपाली वेबसाइट हिमालयन टाइम्स के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। 15 लोगों की एक टीम गौरीशंकर और यालुंग री की ओर बढ़ रही थी। इस दौरान एवलॉन्च ने बेस कैंप के पास ही उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय वार्ड अध्यक्ष निंगगेली शेरपा ने बताया कि सुबह से ही प्रशासन को कई बार मदद के लिए सूचना दी गई, लेकिन बचाव अभियान देर से शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि रोलवालिंग क्षेत्र प्रतिबंधित इलाका होने के कारण हेलिकॉप्टर को उड़ान की अनुमति मिलने में देरी हुई, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन और भी धीमा पड़ गया।

पुलिस के मुताबिक, नेपाल आर्मी, नेपाल पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स को खोज और बचाव अभियान में लगाया गया है। एक हेलिकॉप्टर भी भेजा गया, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह हादसे वाली जगह तक नहीं पहुंच सका।

खबर अपडेट हो रही है…


Source link

Tiwari Aka

Check Also

2000 Jobs to Go, Save ₹5300 Crore

Hindi NewsInternationalWorld Updates| Israel, China, Russia, Iran, Trump, America, Putin, War, Accident| BBC Jobs Cut: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *