Thursday , 5 March 2026

SSC Recruitment for 7565 Constable Posts; RRB NTPC Recruitment for 5810 Posts; Video of 9-year-old student being beaten with kicks and punches goes viral in Karnataka | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: रेलवे में 5,810 वैकेंसी; दिल्ली पुलिस में 7,565 भर्तियां; 9 साल के छात्र को टीचर ने लातों से मारा


  • Hindi News
  • Career
  • SSC Recruitment For 7565 Constable Posts; RRB NTPC Recruitment For 5810 Posts; Video Of 9 year old Student Being Beaten With Kicks And Punches Goes Viral In Karnataka

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, टॉप जॉब्स में आज बात RRB NTPC में भर्ती और SSC दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल में आवेदन की तारीख बढ़ने की। करेंट अफेयर्स में बात अमेरिकी ग्रैंडमास्टर डैनियल नारोडित्स्की के निधन समेत अन्य खबरों की। टॉप स्टोरी में बात कर्नाटक के स्कूल हॉस्टल में 9 साल के छात्र को बेरहमी से पीटने वाले टीचर की गिरफ्तारी की।

करेंट अफेयर्स

1. अमेरिकी ग्रैंडमास्टर डैनियल नारोडित्स्की का निधन

अमेरिकी ग्रैंडमास्टर डैनियल नारोडित्स्की का निधन हो गया। नारोदित्स्की इसी हफ्ते कैलिफोर्निया स्थित आवास पर मृत पाए गए थे।

डैनियल 29 वर्ष के थे।

डैनियल 29 वर्ष के थे।

  • नारोदित्स्की ने साल 2007 में फिडे मास्टर का खिताब हासिल किया था।
  • उन्होंने विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप के अंडर-12 वर्ग में जीत हासिल की थी।
  • वे शतरंज पर कई किताबें लिख चुके हैं।

2. भारत ने काबुल में अपना दूतावास शुरू किया

भारत ने मंगलवार 21 अक्टूबर को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अपने तकनीकी मिशन को ऑफिशियली दूतावास का दर्जा दे दिया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दूतावास अफगानिस्तान के विकास में एक मजबूत कदम होगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दूतावास अफगानिस्तान के विकास में एक मजबूत कदम होगा।

  • दूतावास का नेतृत्व एक सीनियर डिप्लोमैट करेंगे, जिन्हें चार्ज डी’अफेयर्स के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
  • भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 10 अक्टूबर को आमिर मुत्ताकी के साथ मुलाकात में इसकी घोषणा की थी।

टॉप जॉब्स

1. SSC ने कॉन्स्टेबल के आवेदन की तारीख एक्सटेंड की

SSC ने दिल्ली पुलिस एग्जीक्यूटिव कॉन्स्टेबल के 7,565 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर थी जिसे बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दिया गया है। उम्मीदवार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

2. RRB NTPC में आवेदन शुरू

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी की नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 अक्टूबर से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस सबमिट करने की आखिरी तारीख 22 नवंबर, 2025 तय की गई है।

यह भर्ती स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, चीफ कॉमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट आदि पदों के लिए निकाली गई है।

और सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. कर्नाटक में 9 साल के छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के नायकनहट्टी में श्रीगुरु थिप्परुद्रस्वामी के कैंपस वेद विद्यालय की है। इस वीडियो में एक शिक्षक 9 साल के स्टूडेंट को बेरहमी से पीट रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पिटाई करने वाले एक शिक्षक को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद पिटाई करने वाले एक शिक्षक को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस वीडियो में बच्चा रो रहा है और टीचर उसे थप्पड़ मार रहा है। फिर पैर से बार-बार उसे मारता नजर आ रहा है। बच्चा पूरे कमरे में यहां से वहां भाग रहा है और टीचर से छोड़ देने की गुहार लगाता नजर आ रहा है।

दरअसल, छात्र ने किसी के मोबाइल फोन से अपनी दादी को कॉल किया था। इस बात से नाराज होकर टीचर ने उसकी पिटाई की।

ये घटना आठ महीने पहले हुई थी, लेकिन हाल ही में सामने आई। इस घटना के बाद छात्र ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेकर स्कूल से चला गया था। वहीं, वीडियो आने के बाद नायकनहट्टी पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

2. UPPSC ने मेंस परीक्षा 2023 के लिए आवेदन शुरू किए

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी UPPSC ने रिव्यू ऑफिसर और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए हैं। प्रीलिम्स क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स 31 अक्टूबर, 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

पढ़ें पूरी खबर..

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Iran Ship Rescue Sri Lanka

Hindi NewsCareerIran Ship Rescue Sri Lanka | 32 Sailors Saved; March 5 Current Affairs2 घंटे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *