Sunday , 22 March 2026

Takaichi to become Japan’s first female Prime Minister | जापान में पहली बार महिला PM बनेंगी: साने ताकाइची पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की करीबी, 5 साल में 5वीं बार लीडरशिप बदली


टोक्यो4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जापान को पहली बार महिला प्रधानमंत्री मिलने जा रही हैं। सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को नया अध्यक्ष चुना है।

जापान में बहुमत वाली पार्टी का अध्यक्ष ही पीएम बनता है। ऐसे में लगभग तय है कि वह अगली प्रधानमंत्री बनेंगी।

ताकाइची पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की करीबी मानी जाती हैं। शिंजो जापान में सबसे लंबे समय तक PM रहे थे। वहीं, जापान में पिछले 5 साल में 4 PM बदल चुके हैं। ताकाइची जापान की 5वीं लीडर होंगी।

अध्यक्ष घोषित होने के बाद ताकाइची का तालियां बजाकर स्वागत किया गया।

अध्यक्ष घोषित होने के बाद ताकाइची का तालियां बजाकर स्वागत किया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे को हराया

ताकाइची ने पूर्व प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइजुमी के बेटे को हराकर चुनाव जीता। कोइजुमी अभी देश के कृषि मंत्री हैं। ताकाइची को पीएम बनाने के लिए जल्द ही संसद में वोटिंग होगी।

ताकाइची पीएम शिगेरु इशिबा की जगह लेंगी। जुलाई में हुए ऊपरी सदन के चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पार्टी में इशिबा का विरोध बढ़ गया था।

LDP ने ताकाइची को ऐसे समय में चुना है जब देश में लोग महंगाई से नाराज हैं और विपक्षी पार्टियों का समर्थन करने लगे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि वे जनता का समर्थन हासिल करेंगी और सत्ता में बनी रहेंगी।

साने ताकाइची ने कृषि मंत्री कोइजुमी को हराकर चुनाव जीता।

साने ताकाइची ने कृषि मंत्री कोइजुमी को हराकर चुनाव जीता।

PM शिगेरू इशिबा ने सितंबर में इस्तीफा दिया था

शिगेरू इशिबा सितंबर 2024 में पीएम बने थे। वे पार्टी में ‘आउटसाइडर’ थे, यानी उनका कोई गॉडफादर नहीं था। उन्होंने वादा किया था कि महंगाई और आर्थिक समस्याओं को ठीक करेंगे, लेकिन उनका समय मुश्किल भरा रहा।

1. चुनावी हार का झटका: अक्टूबर 2024 के निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) चुनाव में LDP-कोमेइतो गठबंधन बहुमत हार गया। फिर जुलाई 2025 के ऊपरी सदन (हाउस ऑफ काउंसलर्स) चुनाव में भी बुरी हार हुई। पार्टी को 1955 के बाद पहली बार दोनों सदनों में बहुमत गंवाना पड़ा।

2. पार्टी का दबाव: हार के बाद पार्टी के अंदरूनी लोग इशिबा पर इस्तीफे का दबाव डालने लगे। इनका आरोप है कि इशिबा ‘बहुत उदार’ हैं, जबकि पार्टी को कंजर्वेटिव लीडर चाहिए। इशिबा ने 7 सितंबर 2025 को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा- मैं पार्टी में फूट नहीं चाहता। अब नई पीढ़ी को मौका दूंगा।

———————————-

ये खबर भी पढ़ें…

जापान में पहली महिला PM बन सकती हैं: आयरन लेडी साने ताकेइची पांच उम्मीदवारों में सबसे मजबूत; पिछले 5 साल में 4 PM बदले

जापान को पहली बार एक महिला पीएम मिल सकती है। कार्यकारी PM शिगेरू इशिबा ने 7 सितंबर 2025 को पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) पार्टी में 4 अक्टूबर को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Pakistan Army Chief Asim Munir & Shia Community Iran Controversy

इस्लामाबाद2 घंटे पहलेकॉपी लिंकपाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने गुरुवार को शिया धर्मगुरुओं से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *