Thursday , 16 April 2026

Player of the Tournament in Asia Cup Abhishek Sharma | एशिया कप प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने अभिषेक शर्मा: 4 की उम्र से खेलना शुरू किया, युवराज सिंह ने छक्‍के मारना सिखाया; जानें पूरी प्रोफाइल


5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर ओपनर अभिषेक शर्मा को एशिया कप प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। अभिषेक ने टूर्नामेंट में 200 के स्ट्राइक रेट से 3 फिफ्टी के सहारे 314 रन बनाए।

वो एक T-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। अभिषेक ने इस टूर्नामेंट की 7 पारियों में से 6 में 30 रन से ज्यादा का स्कोर किया है।

13 साल की उम्र में मिला पहला पे-चेक

अभिषेक के पिता भी क्रिकेटर रह चुके हैं। पहले वो अमृतसर में ही क्रिकेट एकेडमी चलाते थे। चार की उम्र में अभिषेक ने भी पिता के साथ एकेडमी जाकर क्रिकेट सीखना शुरू कर दिया। अभिषेक के पिता राजकुमार शर्मा बताते हैं, ‘एक बार जब उसने क्रिकेट खेलना शुरू किया तो सबकी नाक में दम कर दिया। वो सारा दिन अपनी बहनों और मां से खुद को बॉल डालने के लिए कहता रहता।’

13 साल की उम्र में किसी क्रिकेट मैच के लिए अभिषेक को अपना पहला पे-चेक मिला, जोकि 2 हजार रुपए का था। अभिषेक ने सीधा वो चेक अपनी दादी के हाथ में थमा दिया और कहा, ‘दादी, इससे प्रसाद चढ़ा लो….।’

जहां एक ओर पिता अभिषेक को क्रिकेट की ट्रेनिंग दे रहे थे, मां चाहती थी कि बेटा पढ़ाई-लिखाई में मन लगाए। ऐसे में अभिषेक ट्रेनिंग से लौटते ही पढ़ने लगते। पिता बताते हैं कि वो हमेशा क्लास में टॉप स्कोर्रस में रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक शर्मा इन दिनों लैला फैजल को डेट कर रहे हैं। लैला कश्मीरी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और एक आंत्रप्रेन्योर हैं। दोनों में से किसी ने अभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक शर्मा इन दिनों लैला फैजल को डेट कर रहे हैं। लैला कश्मीरी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और एक आंत्रप्रेन्योर हैं। दोनों में से किसी ने अभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

बड़ी बहन हैं फिजियोथेरेपिस्ट

अभिषेक शर्मा की दो बड़ी बहनें हैं – कोमल और सानिया। वो घर में सबसे छोटे हैं। कोमल उनसे उम्र में पांच साल बड़ी हैं, जिन्हें अक्सर अभिषेक के मैचों के दौरान उन्हें चियर करते हुए देखा जाता है। इसी वजह से कोमल को कई फैन्स अभिषेक का ‘लकी चार्म’ भी कहते हैं। कोमल पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं।

अभिषेक की बहन कोमल को अक्सर उनके मैच के दौरान चियर करते हुए देखा गया है।

अभिषेक की बहन कोमल को अक्सर उनके मैच के दौरान चियर करते हुए देखा गया है।

वहीं सानिया तीनों में से सबसे बड़ी हैं। पब्लिक आई में उन्हें ज्यादा नहीं देखा गया है। वो हमेशा लो प्रोफाइल मेंटेन करती हैं।

दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2018 में खरीदा

डोमेस्टिक क्रिकेट में अभिषेक शर्मा पंजाब की ओर से खेलते थे। हालांकि, जनवरी 2018 में IPL के लिए उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 55 लाख में खरीद लिया। इसके बाद 2022 में अभिषेक सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हो गए। तब से लेकर अब तक वो IPL के लिए हैदराबाद की टीम का ही हिस्सा बने हुए हैं।

अभिषेक ने तीन नए रिकॉर्ड बनाए

अभिषेक शर्मा ने 7 मैचों में 314 रन बनाकर एशिया कप खत्म किया। उन्होंने फाइनल से पहले हर मैच में 30 से ज्यादा रन बनाए। 314 रन के साथ वे एक टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर भी बने। उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2022 में 281 रन बनाए थे।

अभिषेक ने सुपर-4 स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ 5 छक्के लगाकर 74 रन बनाए थे। इसी के साथ उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 50 छक्के भी पूरे कर लिए। इसके लिए उन्होंने महज 331 गेंदें लीं, जो टी-20 में सबसे कम गेंदों पर 50 सिक्स लगाने का रिकॉर्ड है। उनसे पहले जिब्राल्टर के कायरन जे स्टाग्रो ने 335 गेंद पर 50 छक्के लगाए थे।

शर्मा ने 32 चौके और 19 छक्के लगाकर एशिया कप खत्म किया। उन्होंने एक टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। श्रीलंका के निसांका इस रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने इसी साल 23 चौके और 11 छक्के लगाए।

टी-20 एशिया कप इतिहास में अभिषेक भारत के दूसरे टॉप स्कोरर भी बन गए। उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 9 मैच में 271 रन बनाए थे। विराट कोहली 429 रन बनाकर इस रिकॉर्ड में टॉप पर हैं।

————————

ऐसी ही और खबरें पढ़ें…

UN में पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब: लेडी श्रीराम कॉलेज से की पढ़ाई, गाने-गिटार बजाने की शौकीन, जानें पूरी प्रोफाइल

पाकिस्तान के पीएम ने बेतुकी नौटंकी की। वे आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं, जो उनकी विदेश नीति का हिस्सा है। कोई भी ड्रामा या झूठ सच को नहीं छिपा सकता। 9 मई तक पाकिस्तान भारत पर हमले की धमकी दे रहा था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Noida Factory Workers Protest Minimum Wage & Violence

Hindi NewsCareerNoida Factory Workers Protest Minimum Wage & Violence | Minimum Wage Act 20262 घंटे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *