Sunday , 31 May 2026
Breaking News

Donald Trump Shahbaz Sharif meeting live updates India vs Pakistan | ट्रम्प से 3 दिन में दूसरी बार मिले पाकिस्तानी PM: आर्मी चीफ मुनीर भी साथ थे, बंद कमरे में मुलाकात हुई


वॉशिंगटन डीसी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ट्रम्प और शहबाज के बीच मुलाकात की यह तस्वीर 23 सितंबर की है। दोनों नेता अमेरिका और इस्लामिक देशों की मीटिंग के दौरान मिले थे। - Dainik Bhaskar

ट्रम्प और शहबाज के बीच मुलाकात की यह तस्वीर 23 सितंबर की है। दोनों नेता अमेरिका और इस्लामिक देशों की मीटिंग के दौरान मिले थे।

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने गुरुवार देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की। यह मुलाकात व्हाइट में बंद कमरे में हुई। इस मीटिंग से मीडिया को दूर रखा गया।

PAK पीएम रात करीब 2:30 बजे व्हाइट हाउस पहुंचे। उस वक्त ट्रम्प कार्यकारी आदेशों पर साइन कर रहे थे और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। करीब सवा घंटे बाद रात 3 बजकर 48 मिनट पर शहबाज व्हाइट हाउस से रवाना हुए।

इससे पहले दोनों नेताओं ने 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के दौरान मिले थे। उस बैठक में कतर, तुर्की, सऊदी अरब, इंडोनेशिया, मिस्र, UAE और जॉर्डन के नेता भी शामिल थे। उस दौरान गाजा जंग रोकने पर बात हुई थी।

शहबाज शरीफ ने 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में ट्रम्प से मुलाकात की थी। इस दौरान मुस्लिम देशों के कई नेता मौजूद थे।

शहबाज शरीफ ने 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में ट्रम्प से मुलाकात की थी। इस दौरान मुस्लिम देशों के कई नेता मौजूद थे।

भारत के लिए इस मुलाकात के मायने?

यह मुलाकात भारत के लिए अहम है, क्योंकि अमेरिका और पाकिस्तान की बढ़ती नजदीकी से भारत-अमेरिका रिश्तों में तनाव आ सकता है। ट्रम्प ने भारत पर ऊंचे टैरिफ और वीजा नियमों को लेकर सख्ती की है, जिससे भारत नाराज है।

साथ ही, ट्रम्प का यह दावा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया, भारत दावे को कई बार खारिज कर चुका है। दूसरी तरफ, पाकिस्तान ने ट्रम्प की इस कोशिश की तारीफ की है और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-1 ड्रोन मार गिराया:ट्रम्प बोले-समझौते की जल्दी नहीं, धीरे-धीरे अपनी शर्तें मनवा रहे, ईरान परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *