




5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में औपचारिक शिकायत दर्ज की है।
यह शिकायत 21 सितंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप सुपर-4 मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों द्वारा किए गए उत्तेजक इशारों को लेकर है। दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ ICC में शिकायत दर्ज की है।
रऊफ और साहिबजादा ने सुपर फोर के दौरान विवादित इशार किया था 21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान रऊफ ने भारतीय दर्शकों की ओर से “कोहली, कोहली” के नारे लगाने पर भड़कते हुए एक विमान को गिराने का इशारा किया। दरअसल मैच के दौरान दूसरी पारी में जब रऊफ बाउंड्री लाइन के पास खड़े थे, भारतीय फैंस ने उन्हें ‘विराट कोहली’ के नारों के साथ चिढ़ा रहे थे। क्योंकि 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में मेलबर्न में खेले गए मैच के दौरान विराट कोहली ने रऊफ की गेंदों पर लगारा दो शानदार सिक्स जड़ा था। दर्शक उसी को लेकर रऊफ को चिढ़ा रहे थे।
जवाब में, रऊफ ने अपनी उंगलियों से 6-0 का इशारा किया। यह इशारा मई में ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर चार दिन के संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के दावे की ओर इशारा करता है, जिसमें उन्होंने छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया था, जो आधारहीन माना जाता है। रऊफ का यह इशारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। भारतीय फैंस ने उनकी इस हरकत की जमकर आलोचना की और उन्हें ट्रोल किया।

रऊफ ने अपनी गेंदबाजी के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाजों शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया। दोनों युवा बल्लेबाजों ने इसका जवाब अपनी बल्लेबाजी से दिया।

गन सेलिब्रेशन वहीं, साहिबजादा फरहान ने उसी मैच में अर्धशतक बनाने के बाद अपनी बैट को मशीनगन की तरह इस्तेमाल करते हुए गोली चलाने का इशारा किया, जिसकी व्यापक आलोचना हुई। मैच के बाद साहिबजादा ने कहा, ‘यह बस उस समय का एक क्षण था। मैं आमतौर पर ज्यादा उत्सव नहीं मनाता, लेकिन उस दिन ऐसा करने का मन हुआ। लोग इसे कैसे लेंगे, इसकी मुझे परवाह नहीं है।’ BCCI ने इन दोनों मामले की शिकायत बुधवार को ICC से इसकी शिकयती।

ICC करेगा सुनवाई ICC अब इस मामले की सुनवाई करेगा। अगर रऊफ और साहिबजादा लिखित में इन आरोपों से इनकार करते हैं, तो उन्हें ICC के एलीट पैनल रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने पेश होना पड़ सकता है। अगर वे अपने इशारों का बचाव नहीं कर पाए, तो उन्हें ICC के आचार संहिता के तहत सजा का सामना करना पड़ सकता है।
PCB का पलटवार: सूर्यकुमार यादव पर राजनीतिक बयान का आरोप पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ ICC में शिकायत दर्ज की है। यह शिकायत 14 सितंबर को खेले गए मैच के बाद सूर्यकुमार के उस बयान को लेकर है, जिसमें उन्होंने भारत की जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और ऑपरेशन सिंदूर में शामिल भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया था। PCB का दावा है कि सूर्यकुमार का यह बयान ‘राजनीतिक’ था। हालांकि, तकनीकी रूप से यह देखना होगा कि PCB ने यह शिकायत सात दिन की समय सीमा के भीतर दर्ज की थी या नहीं, जो नियमों के तहत जरूरी है।
मोहसिन नकवी का विवादित पोस्ट इस विवाद को और हवा देने का काम किया एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष और PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने। नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं, ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक विमान के क्रैश होने का इशारा करते दिख रहे हैं, जो रऊफ के मैदान पर किए गए इशारे से मिलता-जुलता है। यह वीडियो संभवतः रोनाल्डो की एक फ्री-किक को दर्शाता है, लेकिन इसे भारत के खिलाफ उत्तेजक माना जा रहा है। नकवी के इस कदम की BCCI और ICC ने नोटिस लिया है। यह देखना बाकी है कि नकवी के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी या नहीं। खास तौर पर यह सवाल उठ रहा है कि क्या एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुकी भारतीय टीम नकवी के साथ मंच साझा करेगी।
_______________
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
भारत ने एशिया कप में सबसे ज्यादा मैच जीते: 2025 में सबसे ज्यादा कैच भी छोड़े, मुस्तफिजुर बांग्लादेश के टॉप टी-20 विकेट टेकर; रिकॉर्ड्स

भारत ने बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ 41 रन की जीत के साथ एशिया कप के फाइनल में एंट्री कर ली। तीसरी बार टी-20 फॉर्मेट में हो रहे एशिया कप के फाइनल में भारत ने दूसरी बार जगह बनाई। लेफ्ट आर्म पेसर मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के टॉप विकेट टेकर बन गए। पूरी खबर
Source link