Saturday , 28 February 2026

ICC suspends USA Cricket | ICC ने USA क्रिकेट को किया सस्पेंड: टी-20 वर्ल्ड कप और LA 2028 ओलिंपिक में अमेरिकी टीमें खेलती रहेंगी


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

USA क्रिकेट (USAC)को नियम तोड़ने की वजह से ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट) ने निलंबित कर दिया है। इसका मतलब है कि USAC अब ICC की पूर्ण सदस्यता के अधिकारों का उपयोग नहीं कर पाएगा।

लेकिन, अमेरिका की क्रिकेट टीमें ICC के टूर्नामेंट और 2028 ओलिंपिक की तैयारियों में हिस्सा ले सकेंगी। ICC अब USAC को सुधार करने का मौका देगा और इसकी निगरानी करेगा ताकि भविष्य में निलंबन हटाया जा सके। यह कदम क्रिकेट को अमेरिका में और मजबूत करने और इसकी छवि को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।

अमेरिका ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के कुछ मैचों की मेजबानी की थी।

अमेरिका ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के कुछ मैचों की मेजबानी की थी।

क्यों हुआ निलंबन

ICC ने USAC को पहले 2024 की वार्षिक आम बैठक में गैर-अनुपालन के लिए नोटिस पर रखा था। USAC को अपनी कमियों को सुधारने के लिए 12 महीने का समय दिया गया था। जुलाई 2024 में ICC सदस्यों ने USAC को “नोटिस” पर बनाए रखने और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने तथा शासन सुधार करने का निर्देश दिया था।

ICC के अनुसार, USAC पर इन कारणों से लगाया गया बैन

  • प्रशासनिक ढांचे की कमी: यूएसएसी एक कार्यात्मक शासन संरचना लागू करने में विफल रहा।
  • यूएस ओलिंपिक और पैरालंपिक समिति (यूएसओपीसी) के साथ राष्ट्रीय शासी निकाय का दर्जा प्राप्त करने में प्रगति की कमी:यूएसएसी ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए।
  • क्रिकेट की छवि को नुकसान: यूएसएसी के कुछ कदमों ने अमेरिका और वैश्विक स्तर पर क्रिकेट की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया।

टीम पर क्या असर पड़ेगा

  • ICC ने साफ किया कि निलंबन का असर अमेरिकी टीम की भागीदारी पर नहीं पड़ेगा।
  • फरवरी 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका की टीम खेल सकेगी।
  • लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक में भी अमेरिका की पुरुष और महिला टीमें हिस्सा ले पाएंगी।
  • आईसीसी अस्थायी रूप से अमेरिकी राष्ट्रीय टीमों के प्रबंधन और संचालन की जिम्मेदारी खुद संभालेगा।
  • निलंबन खत्म करने के लिए अमेरिका क्रिकेट को क्या करना होगा

निलंबन हटाने की शर्तें

USAC का निलंबन हटाने के लिए उसे आईसीसी की सामान्यीकरण समिति और प्रबंधन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। इसमें USAC की शासन संरचना, संचालन और क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र में ठोस और विशिष्ट बदलाव शामिल होंगे। सामान्यीकरण समिति USAC की प्रगति की निगरानी करेगी और परामर्श सहायता प्रदान करेगी।

_______________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

टीम इंडिया आज जीती तो फाइनल लगभग पक्का:एशिया कप में आज बांग्लादेश से मुकाबला, 5 साल से नहीं हारा है भारत

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर-4 मुकाबले में आज भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। भारत इस राउंड के पहले मुकाबले में पाकिस्तान करो 6 विकेट से हरा चुका है। यानी आज जीत हासिल करने पर टीम का फाइनल में पहुंचने की राह बहुत आसान हो जाएगी। बांग्लादेश ने सुपर-4 के अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराया है। अगर यह टीम भारत को मात देने में कामयाब होती है फाइनल में पहुंचने के उसकी उम्मीद भी काफी बढ़ जाएगी। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Champion players still feel a void despite their success, Swiss freestyle skier Mathilde Gremaud

Hindi NewsSportsChampion Players Still Feel A Void Despite Their Success, Swiss Freestyle Skier Mathilde Gremaudद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *