




- Hindi News
- Tech auto
- Samsung Galaxy S25 FE 5G Price 2025; Smartphone Specifications & Features Explained
नई दिल्ली5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सैमसंग इंडिया ने भारतीय बाजार में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S25 FE लॉन्च कर दिया है। नए फोन में 6.7 इंज एमोलेड डिस्प्ले, एग्जीनोस 2400 प्रोसेसर और एंड्रॉएड 16 पर बेस्ड वन UI 8 दिया गया है।
कंपनी फोन के साथ 7 साल तक का एंड्रॉएड और सॉफ्टवेयर अपडेट का सपोर्ट दे रही है। यानी फोन को 2032 तक अपडेट किया जा सकता है। ये वनप्लस 13s, पिक्सल 9a, आईफोन 16e और वीवो X200 FE जैसे फोन्स को टक्कर देगा।
तीन स्टोरेज ऑप्शन के साथ ₹59,999 शुरुआती कीमत
सैमसंग ने गैल्कसी S25 FE को 3 स्टोरेज वैरिएंट के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया है। इसकी कीमत 59,999 रुपए से शुरू होती है।
लॉन्च ऑफर में 256GB वैरिएंट पर फ्री में 512GB में अपग्रेड मिलेगा, साथ ही ₹5000 का बैंक कैशबैक और 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिलेगी।
सैसमंग गैलेक्सी S25 FE को आप 29 सितंबर से सैमसंग की वेबसाइट, कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन पोर्टल्स पर खरीदा जा सकेगा।

सैमसंग गैलेक्सी S25 FE के फीचर्स
डिस्प्ले: सैमसंग गैलेक्सी S25 FE में 6.7-इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश पर काम करती है। यह गैलेक्सी S25 की 6.2-इंच से बड़ी है और S25+ के बराबर है। मोबाइल विजन बूस्टर तकनीक से लैस है, जो धूप में बेहतर विजुअल क्वालिटी देता है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 8 मेगापिक्सल टेलिफोटो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस: गैलेक्सी S25 FE में परफॉर्मेंस के लिए सैमसंग का ही एग्जीनोस 2400 चिपसेट दिया गया है। यह 4Nm फेब्रिकेशन्स पर बना डेका-कोर प्रोसेसर है। गैलेक्सी S24+ भी इसी प्रोसेसर पर काम करता है।
OS: नया फोन एंड्रॉएड 16 पर लॉन्च हुआ है, जो वन UI 8 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी मोबाइल के साथ 7 जेनरेशन की एंड्रॉयड OS अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। यानी मोबाइल एंड्रॉएड 22 तक अपडेट हो सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए यूजर्स को इसमें वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 5.4 का ऑप्शन भी मिलेगा।

पावर बैकअप: गैलेक्सी S25 FE में 4900mAh बैटरी दी गई है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट में ही मोबाइल को 65% तक चार्ज कर सकती है। फोन फास्ट वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावर शेयर तकनीक भी सपोर्ट करता है।
Source link