Wednesday , 4 February 2026
Breaking News

Girl Trapped Nepal Riots Asks Help, VIDEO | नेपाल हिंसा में फंसी हरियाणा की लड़कियां: रोते हुए बोलीं- डंडे लेकर पीछे दौड़े लोग, होटल जला डाला; प्लीज हमारी हेल्प करो – Panchkula News


उपासना ने वीडियो जारी कर नेपाल में हो रही हिंसा के बारे में बताया, इस दौरान वो रो पड़ीं।

नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आंदोलन में दिल्ली की उपासना गिल अपनी टीम के साथ फंस गई हैं। उपासना गिल वॉलीबॉल इवेंट होस्ट करने के लिए वहां गई थीं। उनकी टीम में हरियाणा के फरीदाबाद की लड़कियां भी शामिल हैं। मदद की गुहार लगाते हु

.

वीडियो सामने आने के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर तत्काल रेस्क्यू की मांग की है। उन्होंने कहा कि पोखरा के अलावा अन्य जगहों पर कई हरियाणवी नागरिक फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकाला जाना जरूरी है।

जानकारी के मुताबिक नेपाल की वॉलीबॉल लीग का सीजन-2 चल रहा था। 5 सितंबर को इसकी शुरुआत हुई थी। 13 सितंबर तक मैच होने थे।

अब पढ़िए वीडियो में उपासना की 4 बड़ी बातें…

  • फुटबॉल लीग होस्ट करने आए थे, होटल जलाया: पोखरा में फंसी उपासना गिल ने वीडियो में कहा- मैं यहां एक वॉलीबॉल लीग होस्ट करने के लिए आई थी। मैं जिस होटल में रुकी हुई थी, उसे पूरी तरह से जला दिया गया।
  • लोग डंडे लेकर पीछे दौड़े, हेल्प करिए: उपासना ने कहा कि घटना के वक्त मैं स्पा में थी। लोग मेरे पीछे डंडे लेकर दौड़ रहे थे। मैं किसी तरह जान बचाकर वहां से निकली हूं। आप सबसे रिक्वेस्ट है कि यहां पर जो हेल्प कर सकता है, प्लीज करें।
  • आंदोलनकारी टूरिस्ट को भी नहीं छोड़ रहे: उपासना ने कहा कि यहां पर बुरे हालात हैं। जगह-जगह पर आग लगी हुई है। लोग टूरिस्ट को भी नहीं छोड़ रहे हैं। उनको कोई फर्क नहीं पड़ता कि यहां पर कोई टूरिस्ट है। यहां पर कोई काम करने आया है। वो बिना कुछ सोचे-समझे हर जगह आग लगा रहे हैं।
  • इंडियन एंबेसी तक मैसेज पहुंचाया जाए: उपासना ने कहा कि हमें नहीं पता हम कितनी देर तक दूसरे होटल में रहेंगे। मैं ये रिक्वेस्ट करती हूं कि प्लीज ये मैसेज इंडियन एंबेसी तक पहुंचाया जाए।

हरियाणा राज्य महिला आयोग का लेटर….

हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link
Tiwari Aka

Check Also

समंदर में 4 घंटे तैरता रहा 13 साल का बच्चा:मां और भाई-बहन की जान बचाई, तूफान में बोट पलटने से 14km दूर बहा परिवार

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के एक बच्चे ऑस्टिन एपलबी ने समुद्र में करीब 4 घंटे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *