Sunday , 22 March 2026

Jaya Bachchan changed her style for the paparazzi | पैपराजी के लिए बदला जया बच्चन का अंदाज: कैमरे के सामने मुस्कुराती और पोज करते दिखीं, बोलीं- चोरी-छिपे फोटो लेना मुझे पसंद नहीं


8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस और सपा सांसद जया बच्चन पैपराजी और फैंस से रुख व्यवहार के लिए फेमस हैं। अक्सर कैमरा देखकर भड़कने वाली जया का एक वीडियो इस वक्त वायरल है। वीडियो में उनके बदले अवतार ने सभी को हैरान कर दिया है। इस बार उन्होंने न सिर्फ पैपराजी को पोज दिए बल्कि उनसे हंसकर बात करते दिखीं।

दरअसल, हाल ही में जया अपने डिजाइनर फ्रेंड अबू जानी और संदीप खोसला के इवेंट में शिरकत करने पहुंची थीं। इवेंट के लिए जब वो वेन्यू पर पहुंची तो उनका सामना पैपराजी से हुआ। इस बार वो उन पर भड़कने के बजाए मुस्कुराते हुए पोज देने लगीं। फिर वो हंसते हुए पैपराजी को एड्रेस करती हैं और कहती हैं- ‘देखा कितना स्माइल कर रही हूं मैं। आप सब कितने अच्छे से बैठे हैं। नहीं तो ऊपर ही गिरते रहते हैं।’

इसके बाद वो एक पैपराजी के नमस्ते का भी जवाब देती नजर आती हैं। जैसे ही वो आगे बढ़ती हैं पैपराजी टीम से कोई उन्हें कहता है कि मैम आप अच्छी लग रही हैं। इस पर वो एक पल के लिए रुकती हैं और पूछती हैं कि किसने कहा? फिर वो हंसकर वाऊ कहती हैं। इसके अलावा इसी इवेंट का एक और वीडियो वायरल है, जिसमें वो पैप्स के पास जा उनसे कहती हैं- ‘क्या है, जब चीजें ऑर्गेनाइज्ड होती हैं तो मैं फोटो देने के लिए तैयार होती हूं। लेकिन जब पर्सनल चीजें होती हैं और आप लोग चोरी-छिपे फोटो लेते हैं तो मुझे अच्छा नहीं लगता है।’

जया के इस बदले अवतार पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। किसी को उनका ये अंदाज पसंद आ रहा तो कोई कह रहा कि ये इमेज सुधारने की कोशिश है।

बता दें कि लगभग 20 दिन पहले जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो एक फैंस को सेल्फी लेने पर धक्का मारते नजर आईं थीं। उनके इस बिहेवियर की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना भी हुई थी। हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी की सांसद कंगना रनोट ने भी जया बच्चन की इस हरकत को शर्मनाक बताया था। साथ ही कहा था कि लोग इन्हें अमिताभ बच्चन की पत्नी होने की वजह से झेलते हैं।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

रश्मिका मंदाना‑विजय देवरकोंड़ा ने थाईलैंड में बिताए रोमांटिक पल:हनीमून के लिए बड़े रिसॉर्ट की बजाय प्राइवेट विला में ठहरे, शादी के बाद प्यारी झलक दिखी

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंड़ा की शादी के बाद की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *