Thursday , 16 April 2026

World Breaking News LIVE Updates; US Ukraine Russia | Pakistan China | वर्ल्ड अपडेट्स: तानाशाह किम जोंग ने रूस से लौटे नॅार्थ कोरियाई सैनिकों को बहादुर बताया, कहा- सेना ने देश की ताकत को साबित किया


12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नॅार्थ कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन ने रूस के लिए यूक्रेन के खिलाफ जंग में भाग लेने वाले नॅार्थ कोरियाई सैनिकों को बहादुर बताया।

सरकारी मीडिया KCNA ने बताया की शुक्रवार को रूस से लौटे सैनिकों के लिए एक कॉन्सर्ट और शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ डिनर का आयोजन किया।

इस समारोह में किम ने विदेशी ऑपरेशन में शामिल सैनिकों को सम्मानित किया। उन्होंने ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि हमारी सेना ने देश की ताकत को साबित कर दिया है।’

इसके पहले किम ने गुरुवार को विदेशी ऑपरेशन के अधिकारियों से मुलाकात की और यूक्रेन में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

नॅार्थ कोरियाई सांसदों के अनुसार, रूस के लिए लड़ते हुए लगभग 600 सैनिक मारे गए। यहां कुल 15 हजार नॅार्थ कोरियाई सैनिकों को तैनात किया गया था।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….

अमेरिका में विदेशी ट्रक ड्राइवर्स को वर्क वीजा नहीं मिलेगा; विदेश विभाग बोला- अमेरिकियों की जान को खतरा बन रहे

अमेरिका अब कॉमर्शियल ट्रक चलाने के लिए विदेशी ड्राइवर्स को वर्क वीजा जारी नहीं करेगा।

इसकी घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने की है। रूबियो ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।

उन्होंने लिखा कि बड़े ट्रक चलाने वाले विदेशी ड्राइवर्स की बढ़ती संख्या अमेरिकी लोगों की जान के लिए खतरा बन रही है।

साथ ही इससे अमेरिकी ट्रक ड्राइवर्स के रोजगार को भी नुकसान पहुंचा रहा है। हालांकि, विदेश विभाग ने यह नहीं बताया कि इस समय कितने विदेशी ट्रक चालक अमेरिका में काम कर रहे हैं।​​​​​​​

दरअसल, 12 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा में भारतीय ट्रक चालक के गलत तरीके से यू-टर्न लेने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई थी।

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि ट्रक चालक हरजिंदर सिंह एक हाईवे को क्रॉस करने के लिए बांए मुड़ा। ट्रक ने आने वाले ट्रैफिक की सभी लेन रोक दीं।

जिसकी वजह से स्पीड से आ रही एक मिनी वैन उससे टकरा गई। ​​​​​​मिनी वैन ट्रक के नीचे जा घुसी और वैन में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

अमेरिकी सभी विदेश नागरिकों के वीजा रिकॉर्ड चेक कर रहा; 5.5 करोड़ विदेश नागरिक दर्ज

अमेरिका अपने यहां रहने वाले सभी 5.5 करोड़ विदेशी नागरिकों के वीजा रिकॉर्ड की जांच कर रहा है। इसकी जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग ने दी है। ये सभी लोग अमेरिका में वैध वीजा पर रह रहे हैं।

विभाग ने कहा कि हर वीजा धारक पर लगातार निगरानी रखी जाती है। अगर किसी के बारे में ऐसी जानकारी सामने आती है, जिससे वह वीजा पाने का हकदार नहीं माना जाए, तो उसका वीजा रद्द कर दिया जाएगा।

अगर वह व्यक्ति अमेरिका में मौजूद है तो उसे देश से बाहर भेज दिया जाएगा।

विभाग के मुताबिक, जांच में खासतौर पर ध्यान उन मामलों पर रहेगा जिनमें वीजा की समय सीमा से ज्यादा रुकना, आपराधिक गतिविधियों में शामिल होना, सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा पहुंचाना, आतंकी गतिविधियों में शामिल होना या किसी आतंकी संगठन को समर्थन देना शामिल है।

इसके लिए विभाग कानून प्रवर्तन एजेंसियों के रिकॉर्ड, इमिग्रेशन दस्तावेज और वीजा जारी होने के बाद सामने आने वाली सभी जानकारियों की जांच करेगा।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

2000 Jobs to Go, Save ₹5300 Crore

Hindi NewsInternationalWorld Updates| Israel, China, Russia, Iran, Trump, America, Putin, War, Accident| BBC Jobs Cut: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *