Wednesday , 4 February 2026
Breaking News

Gurugram Elvish Yadav house Firing Accused Arrest Faridabad Update Faridabad Encounter | एल्विश के घर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगी, फरीदाबाद में छिपा था – gurugram News

फरीदाबाद में इस जगह आरोपी का एनकाउंटर किया गया।

हरियाणा के गुरुग्राम में फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में इशांत के पैर में गोली लगी, जिसके बा

.

पुलिस को इशांत के इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। इशांत एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करता CCTV कैमरे में कैद हुआ था।

17 अगस्त को तड़के साढ़े 5 बजे एल्विश के सेक्टर 57 स्थित घर पर 24 राउंड फायरिंग हुई थी। घर के दरवाजों, खिड़की और छत की सीलिंग पर गोलियां लगी थीं। इस फायरिंग की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली थी।

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करते हुए दो बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए थे।

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करते हुए दो बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए थे।

फायरिंग के वक्त घर पर नहीं था एल्विश यूट्यूबर के घर फायरिंग के बाद एक CCTV फुटेज सामने आया था। जिसमें चेहरा ढके और हेलमेट पहले 2 युवक भागते हुए आए। उन्होंने घर के बाहर खड़े होकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। ये गोलियां एल्विश के घर की बालकनी, दीवारों और खिड़की और दरवाजों पर लगीं।

जिस वक्त फायरिंग हुई, एल्विश घर पर नहीं था। उसकी मां सुषमा यादव, पिता रामअवतार और केयरटेकर घर पर थीं। हालांकि घर के भीतर होने की वजह से उनकी जान बच गई।

भाऊ गैंग ने लिखा- सोशल मीडिया के कीड़ों को वॉर्निंग एल्विश के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- जो एल्विश यादव के घर गोली चली, वह नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटौलिया ने चलवाई है। इसको हमने अपना परिचय दिया है। सट्‌टे का प्रमोशन कर इसने कई घर बर्बाद कर दिए। सोशल मीडिया के कीड़ों को वॉर्निंग है कि जो सट्‌टे का प्रमोशन करते मिल गया, उसके पास गोली या कॉल कभी भी आ सकती है। जो भी सट्‌टे वाले हैं, वे तैयार रहें।

हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…


Source link

Tiwari Aka

Check Also

धुरंधर 2 में सलमान खान की एंट्री की खबर फर्जी:एक्टर नहीं निभाएंगे बड़े साहब का किरदार, सोशल मीडिया पर किरदारों की लिस्ट वायरल

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सुपरहिट साबित हुई है। मंगलवार को मेकर्स ने धुरंधर 2 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *