Wednesday , 13 May 2026

parag tyagi gets shefali jariwala portrait tattoo chest | पराग त्यागी ने सीने पर शेफाली जरीवाला का टैटू बनवाया: वीडियो देखकर यूजर्स बोले- इसे कहते हैं सच्चा प्यार


27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन के लगभग छह हफ्ते बाद, उनके पति और एक्टर पराग त्यागी ने अपने सीने पर शेफाली का पोर्ट्रेट टैटू बनवाया।

एक फेमस टैटू आर्टिस्ट ने इसका वीडियो शेयर किया, जिसमें पराग शांत होकर टैटू बनवा रहे हैं।

शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी की शादी 12 अगस्त 2014 को हुई थी।

शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी की शादी 12 अगस्त 2014 को हुई थी।

फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस टैटू को देखकर भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने शेफाली के लिए प्रार्थना की और पराग को सपोर्ट किया।

इसको लेकर एक यूजर ने लिखा, “बस इस आदमी से प्यार है, भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।”

वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा, “इसे कहते हैं सच्चा प्यार।”

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “सच्चा प्यार।”

बता दें कि एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला, जिन्हें लोग ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानते थे, उनका निधन 27 जून 2025 को हुआ।

उनके निधन के बाद पराग ने इंस्टाग्राम पर कई भावुक पोस्ट शेयर किए। उन्होंने बताया कि वह उन्हें कितना याद करते हैं। पराग ने शेफाली के अधूरे सपनों को पूरा करने का भी फैसला किया।

12 अगस्त को पराग ने ‘शेफाली जरीवाला राइज फाउंडेशन फॉर गर्ल्स एजुकेशन एंड वुमन एम्पावरमेंट’ की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने यूट्यूब पर पोडकास्ट शुरू करने की भी योजना बनाई।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

जैकलीन फर्नांडिस ने सरकारी गवाह बनने की अर्जी वापस ली:ED ने किया था विरोध; 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने मंगलवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से अपनी वह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *