Sunday , 21 June 2026

Olympian Manu Bhaker IIM Rohtak sports management admission 2025 update| Haryana |Manu Bhaker IIM Rohtak | ओलिंपियन मनु भाकर रोहतक IIM में लेंगी एडमिशन: स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में MBA करेंगी; शादी पर पिता बोले- अच्छा रिश्ता आएगा तो सोचेंगे – Jhajjar News


मनु भाकर ने 2024 के पेरिस ओलिंपिक में दो मेडल जीते थे। – फाइल फोटो

ओलिंपिक्स में इतिहास रचने वाली हरियाणा की शूटर मनु भाकर ने अब अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने का मन बनाया है। इसके लिए उन्होंने रोहतक के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कॉलेज को चुना है, जहां इसी सत्र से एडमिशन प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी। यह पूरी प्रक्र

.

खास बात यह है कि मनु भाकर ने आगे की स्टडी कोर्स को स्पोर्ट्स फील्ड से ही चुना है। परिवार के मुताबिक, मनु ने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में आगे की पढ़ाई करने का फैसला किया है, ताकि खेल के बाद इसी से जुड़े बिजनेस को आगे बढ़ाया जाए। परिवार ने भी उनके इस निर्णय को सहमति दी है।

मनु भाकर मूल रूप से झज्जर जिले के गोरिया गांव की रहने वाली हैं। उनकी स्कूली शिक्षा झज्जर के यूनिवर्सल स्कूल से हुई है। यह स्कूल उनके चाचा चलाते हैं। इसके बाद मनु ने दिल्ली से ग्रेजुएशन और पंजाब यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुशन किया।

मनु ने 2024 के पेरिस ओलिंपिक में निशानेबाजी में डबल ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे। 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा था। वर्तमान में मनु का फोकस शूटिंग वर्ल्ड कप पर है, जो 2027-28 में भारत में ही होगा। वह इसकी तैयारी में जुटी हुई हैं।

उधर, मनु की शादी के सवाल पर पिता रामकिशन ने कहा कि अगर कोई अच्छा रिश्ता आया तो सोचेंगे। फिलहाल, उसकी शादी को लेकर कोई जल्दी नहीं है।

मनु की पढ़ाई को लेकर परिवार के लोगों ने क्या कहा जानिए…

  • पिता बोले- मनु अपनी पढ़ाई से रिलेटेड फैसले खुद करती है: मनु भाकर के पिता रामकिशन भाकर ने बताया कि मनु का अपनी पढ़ाई पूरी करने का मन हमेशा से रहा है। स्पोर्ट्स के साथ उसने कभी अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी। ये एक अच्छी बात है कि मनु ने आगे की पढ़ाई के लिए स्पोर्टस मैनेजमेंट बिजनेस कोर्स ही चुना है। पढ़ाई को लेकर हमने हमेशा मनु की चॉइस को माना है। उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी का LSR कॉलेज इसलिए चुना था, ताकि वहां पर किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। वह एक महिला कॉलेज है। मनु ने अपनी मास्टर डिग्री के लिए भी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सब्जेक्ट अपनी दृढ़ इच्छा से ही चुना था।
  • मां बोलीं- मनु पर किसी तरह का कोई प्रेशर नहीं : मनु की मां सुमेधा भाकर ने कहा कि भगवान ऐसी बेटी सबको दे। आज बेटी ने देश का सिर फख्र से ऊंचा किया है। हमने कभी मनु पर किसी प्रकार का प्रेशर नहीं बनाया और मनु ने भी हमेशा सही रास्ता ही चुना है। फिलहाल मनु अपनी प्रैक्टिस पर इतना ध्यान दे रही है कि उसे खाना खाने का भी ध्यान नहीं रहता। मनु ने स्पोर्ट्स में ही अपनी पढ़ाई को जारी रखने का मन बनाया है।
  • भाई बोले- देशभर की यूनिवर्सिटी के बाद रोहतक चुना : मनु के भाई अखिल भाकर फिलहाल दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बहन मनु ने अपनी मास्टर डिग्री के बाद अब आगे की पढ़ाई जारी रखने का मन बनाया है। मनु ने इस कोर्स के लिए देशभर की यूनिवर्सिटी से जानकारी जुटाने के बाद ही रोहतक IIM को चुना है। रोहतक के अलावा इस कोर्स की जानकारी कहीं ओर से नहीं मिली।
  • शूटिंग वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही मनु : मां सुमेधा ने बताया कि वर्तमान में मनु भविष्य में होने वाले शूटिंग वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है। साल 2027-28 में आईएसएसएफ विश्व कप और जूनियर निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी भारत करेगा। दोनों निशानेबाजी स्पर्धाओं का आयोजन स्थल नई दिल्ली होगा। राइफल, पिस्टल और शॉट-गन खेलों में स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 जनवरी 2025 को मनु भाकर को दिल्ली में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 जनवरी 2025 को मनु भाकर को दिल्ली में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था।

शादी के सवाल पर पिता बोले- अभी कोई जल्दी नहीं मनु भाकर के पिता रामकिशन भाकर नेवी में अफसर हैं। जब मनु की शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर कोई अच्छा रिश्ता आया तो सोचेंगे और आगे बात बढ़ा भी सकते हैं। हालांकि, अभी कोई जल्दी नहीं है। मनु अभी 23 साल की हुई है, 26 की उम्र तक शादी का कोई ज्यादा सोच विचार भी नहीं है।

मनु भाकर और उनकी उपलब्धियां के लिए देखें इन्फोग्राफिक्स…



Source link
Tiwari Aka

Check Also

FIFA World Cup 2026 becomes a major platform for overseas players

Hindi NewsSportsFIFA World Cup 2026 Becomes A Major Platform For Overseas Playersचार्लोट हरपुर/ जोशुआ क्लोके. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *