Sunday , 22 March 2026

Vladimir Putin India Visit Update; PM Modi Russia | Trump Tariff | राष्ट्रपति पुतिन इस महीने भारत आएंगे: रूसी रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद NSA डोभाल ने पुष्टि की, यूक्रेन वॉर के बाद पहला भारत दौरा


मॉस्को/नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तस्वीर पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच मॉस्को में 9 जुलाई 2024 को मुलाकात की है। - Dainik Bhaskar

तस्वीर पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच मॉस्को में 9 जुलाई 2024 को मुलाकात की है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगस्त के आखिरी हफ्ते में भारत दौरे पर आ सकते हैं। रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक, यह जानकारी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने दी है।

डोभाल ने रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मुलाकात में कहा – “अब हमारे बहुत अच्छे रिश्ते बन गए हैं, जिनकी हम कदर करते हैं। हमारे देशों के बीच एक मजबूत साझेदारी है और हम हाई लेवल पर बातचीत करते हैं।”

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल बुधवार को रूस पहुंचे हैं। उनकी राष्ट्रपति पुतिन के साथ मुलाकात हो सकती है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद डोभाल की यह पहली मॉस्को यात्रा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से रूस के साथ भारत के संबंधों पर की गई टिप्पणियों की वजह से ये यात्रा काफी अहम मानी जा रही है।

2021 में पुतिन महज कुछ घंटे के लिए भारत आए थे, उन्होंने नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की थी।

2021 में पुतिन महज कुछ घंटे के लिए भारत आए थे, उन्होंने नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की थी।

आखिरी बार 2021 में भारत आए थे पुतिन राष्ट्रपति पुतिन ने 06 दिसंबर 2021 में भारत की यात्रा की थी। तब वे सिर्फ 4 घंटे के लिए भारत आए थे। इस दौरान भारत और रूस के बीच 28 समझौते पर दस्तखत हुए थे। इसमें मिलिट्री और तकनीकी समझौते शामिल थे। दोनों देशों ने 2025 तक 30 अरब डॉलर (2 लाख 53 हजार करोड़ रुपए) सालाना ट्रेड का टारगेट रखा था।

फरवरी 2022 में यूक्रेन वॉर शुरू होने के बाद यह पुतिन की पहली भारत यात्रा होगी। इस विजिट से दोनों देशों के बीच 2030 के लिए नए आर्थिक रोडमैप को आगे बढ़ाने की उम्मीद है।

भारत और रूस अपने बाइलेट्रल ट्रेड को दोगुना करके सालाना 100 अरब डॉलर से ज्यादा करने पर सहमत हुए हैं। फिलहाल दोनों देशों के बीच करीब 60 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार है।

2024 में दो बार रूस गए थे मोदी

PM मोदी ने साल 2024 में दो बार रूस की यात्रा की थी। वे BRICS समिट के लिए 22 अक्टूबर को रूस गए थे। इससे पहले जुलाई में भी मोदी ने दो दिन का रूस दौरा किया था। तब उन्होंने पुतिन को भारत आने का न्योता दिया था।

रूस ने पिछले साल 9 जुलाई को मॉस्को में पीएम नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' दिया था। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद उन्हें सम्मानित किया।

रूस ने पिछले साल 9 जुलाई को मॉस्को में पीएम नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ दिया था। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद उन्हें सम्मानित किया।

अरेस्ट वारंट जारी होने के बाद दूसरे देशों की यात्रा से बच रहे पुतिन मार्च 2023 में ICC ने पुतिन के खिलाफ अरेस्‍ट वारंट जारी किया था। कोर्ट ने यूक्रेन में बच्चों के अपहरण और डिपोर्टेशन के आरोपों के आधार पर पुतिन को वॉर क्राइम्स के लिए जिम्मेदार माना था।

यह पहला मौका था जब ICC ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के किसी स्थायी सदस्य देश के टॉप लीडर के खिलाफ अरेस्‍ट वारंट जारी किया था। अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस UNSC के स्थायी सदस्य हैं।

इसके बाद से पुतिन दूसरे देशों की यात्राएं करने से बचते रहे हैं। वह पिछले साल G20 समिट में शामिल होने भारत नहीं आए थे। इस साल ब्राजील में हो रहे G20 समिट में भी हिस्सा नहीं लिया है। उनकी जगह विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दोनों कार्यक्रम में शामिल हुए।

भारत रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार

भारत, चीन के बाद रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है। यूक्रेन युद्ध से पहले भारत रूस से सिर्फ 0.2% (68 हजार बैरल प्रतिदिन) तेल इम्पोर्ट करता था। मई 2023 तक यह बढ़कर 45% (20 लाख बैरल प्रतिदिन) हो गया, जबकि 2025 में जनवरी से जुलाई तक भारत हर दिन रूस से 17.8 लाख बैरल तेल खरीद रहा है।

पिछले दो साल से भारत हर साल 130 अरब डॉलर (11.33 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा का रूसी तेल खरीद रहा है।

—————————————-

यह खबर भी पढ़ें…

ट्रम्प और पुतिन की अगले हफ्ते मुलाकात संभव:यूक्रेन जंग के समाधान पर बात करेंगे दोनों नेता; शांति समझौता हो सकता है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जल्द ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिल सकते हैं। इस बैठक का मकसद यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए समझौता करना है। बुधवार को ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा कि, बहुत जल्द एक अहम बैठक हो सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Pakistan Army Chief Asim Munir & Shia Community Iran Controversy

इस्लामाबाद2 घंटे पहलेकॉपी लिंकपाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने गुरुवार को शिया धर्मगुरुओं से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *