Saturday , 30 May 2026

Jagjit Pavadia elected for the third time to INCB; JNU tops the country in QS World University Rankings | करेंट अफेयर्स 13 अप्रैल: जगजीत पवाडिया INCB के लिए तीसरी बार चुनी गईं; QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में JNU देश में टॉप पर


  • Hindi News
  • Career
  • Jagjit Pavadia Elected For The Third Time To INCB; JNU Tops The Country In QS World University Rankings

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में जेएनयू को देश में पहला स्थान मिला। भारत और उज्बेकिस्तान के बीच ‘डस्टलिक’ संयुक्त सैन्य अभ्यास होगा। वहीं, जगजीत पवाडिया तीसरी बार इंटरनेशनल नार्कोटिक्स कन्ट्रोल बोर्ड के लिए चुनी गई।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

रैंक एंड रिपोर्ट (RANK & REPORT)

1. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में जेएनयू टॉप पर : क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंड्स ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 की लिस्ट जारी कर दी है। डेवलपमेंट स्टडीज के लिए जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) भारत का सर्वोच्च रैंक वाला विश्वविद्यालय बनकर उभरा है। हालांकि, विश्व स्तर पर इसे 20वां स्थान मिला है।

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में 69 भारतीय विश्वविद्यालयों ने अपनी जगह बनाई है।

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में 69 भारतीय विश्वविद्यालयों ने अपनी जगह बनाई है।

  • इस लिस्ट में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) अहमदाबाद बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज के लिए दुनिया भर के टॉप 25 संस्थानों में शामिल है।
  • इसके अलावा IIM-बैंगलोर और IIM-कलकत्ता को टॉप 50 में जगह दी गई है।
  • इस रैंकिंग में कुल 1,559 इंस्टिट्यूट शामिल हैं।
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी ने डाटा साइंस में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 51-70 की वैश्विक रैंकिंग हासिल की है।
  • वहीं, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में विश्व स्तर पर 51-100 वें स्थान पर रहा है।
  • इस रैंकिंग में सबसे अधिक रिप्रजेंट करने वाले भारतीय विश्वविद्यालय में दिल्ली विश्वविद्यालय (30 एंट्रीज), आईआईटी बॉम्बे (28 एंट्रीज) और आईआईटी खड़गपुर (27 एंट्रीज) शामिल हैं।
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष विषय के अनुसार, भारत की रैंकिंग एंट्रीज और ओवरआल प्रदर्शन में क्रमशः 19 प्रतिशत और 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • 424 भारतीय विश्वविद्यालयों में कुल 69 भारतीय विश्वविद्यालयों ने विषय के आधार पर क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जगह बनाई है।
  • पिछले साल 355 प्रविष्टियों में से 66 विश्वविद्यालयों ने सूची में जगह बनाई थी।
  • चेन्नई के सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज (SIMATS) ने दंत चिकित्सा अध्ययन के लिए विश्व स्तर पर 24वां स्थान हासिल किया।
  • रैंकिंग विश्वविद्यालयों की संख्या के मामले में भारत एशिया में चीन (101 विश्वविद्यालयों) के बाद दूसरा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश है।
  • क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS), हर साल वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी करती है।
  • इसकी स्थापना साल 1990 में हुई थी।
  • यह एक स्पेशलिस्ट हायर एजुकेशन और करियर इंफॉर्मेशन और सॉलुशन देने वाली अग्रणी संस्था है।
  • QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 की प्रप्राइअटेरी मेट्रिक्स में इंप्लॉयबिलिटी, एंटरप्रेन्योरशिप, रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट (ROI), थॉट लीडरशिप और डायवर्सिटी को शामिल किया गया है।

स्पोर्ट (SPORT)
2. किर्गिस्तान में हो रहा 20वें एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 का आयोजन :
20वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024, का आयोजन 11 से 16 अप्रैल 2024 तक किर्गिस्तान में हो रहा है। चैंपियनशिप के पहले ही दिन भारतीय पुरुष पहलवानों ने तीन पदक, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते।

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में पुरुष और महिला दोनों मिलाकर कुल 30 भारतीय पहलवान फाइट कर रहे हैं।

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में पुरुष और महिला दोनों मिलाकर कुल 30 भारतीय पहलवान फाइट कर रहे हैं।

  • 19 वर्षीय उदित ने में इस कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।
  • अभिमन्यु (पुरुषों का 70 किग्रा) और विक्की (पुरुषों का 97 किग्रा) ने भी अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत के पदकों की संख्या तीन कर दी।
  • पहले दिन कुल पांच भारतीय पहलवान, सभी पुरुष फ्रीस्टाइल डिवीजन में, कॉम्पिटिशन में थे।
  • रोहित (67 किग्रा) और परविंदर सिंह (79 किग्रा) ने भी पहले दिन कॉम्पिटिशन में भाग लिए, लेकिन पोडियम पर जगह नहीं बना सके।
  • किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक है।
  • यहां की मुद्रा किर्गिस्तानी सोम है।
  • यहां की आधिकारिक भाषाएं किर्गिज और रूसी है।
  • यहां के राष्ट्रपति सदिर जापारोव हैं।

डिफेंस (DEFENCE)
3. भारत और उज्बेकिस्तान के बीच होगा ‘डस्टलिक’ संयुक्त सैन्य अभ्यास :
भारत और उज्बेकिस्तान के बीच ‘डस्टलिक’ 15 अप्रैल से शुरू होगा। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास का पांचवां संस्करण है।

'एक्सरसाइज डस्टलिक 2024' का आयोजान उज्बेकिस्तान के टर्मेज जिले में होगा।

‘एक्सरसाइज डस्टलिक 2024’ का आयोजान उज्बेकिस्तान के टर्मेज जिले में होगा।

  • भारतीय सशस्त्र बलों और उज्बेकिस्तान गणराज्य के सशस्त्र बलों के भाग लेने वाले दल, सहयोग और भविष्य की सैन्य बातचीत की नींव को मजबूत करने के लिए एक साथ प्रशिक्षण लेंगे।
  • 14 दिवसीय अभ्यास के दौरान, भारतीय सशस्त्र बलों और उज्बेकिस्तान के सशस्त्र बलों के सैनिक व्यापक संयुक्त प्रशिक्षण सत्र से गुजरेंगे।
  • दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का चौथा संस्करण पिछले साल 20 फरवरी को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में विदेशी प्रशिक्षण नोड में आयोजित किया गया था।
  • प्रशिक्षण अभ्यास संयुक्त राष्ट्र शासनादेशों के तहत उप-पारंपरिक संचालन में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर केंद्रित था।
  • उज्बेकिस्तान, मध्य एशिया में स्थित एक लैंडलॉक देश है।
  • इसके उत्तर में कजाकिस्तान, उत्तर पूर्व में किर्गिस्तान, दक्षिण पूर्व में ताजिकिस्तान, दक्षिण में अफगानिस्तान और दक्षिण पश्चिम में तुर्कमेनिस्तान स्थित है।
  • इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर ताशकंद है।
  • उज्बेकिस्तान, तुर्की का हिस्सा है, साथ ही तुर्किक राज्यों के संगठन का सदस्य भी है।
  • उज्बेक भाषा उज्बेकिस्तान में बोली जाने वाली भाषा है, जबकि रूसी पूरे देश में व्यापक रूप से बोली और समझी जाती है।
  • उज्बेकिस्तान में इस्लाम प्रमुख धर्म है, अधिकांश उज्बेक सुन्नी मुसलमान हैं।
  • यहां की मुद्रा उज्बेकिस्तान सोम है।

अपॉइंटमेंट्स (APPOINTMENTS)
4. जगजीत पवाडिया तीसरी बार इंटरनेशनल नार्कोटिक्स कन्ट्रोल बोर्ड के लिए चुनी गई :
भारत के जगजीत पवाडिया को तीसरे कार्यकाल के लिए इंटरनेशनल नार्कोटिक्स कन्ट्रोल बोर्ड (INCB) के लिए फिर से चुना गया है। पवाडिया को आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के जरिए आयोजित अत्यधिक प्रतिस्पर्धी चुनाव में सबसे अधिक वोट प्राप्त हुए हैं।

जगजीत पवाडिया ने तीसरी बार निर्वाचित होकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

जगजीत पवाडिया ने तीसरी बार निर्वाचित होकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

  • पवाडिया का तीसरा पांच साल का कार्यकाल मार्च 2025 से शुरू होगा।
  • यह विस्तारित कार्यकाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशीले पदार्थों से संबंधित चुनौतियों को प्रभावी ढंग से एड्रेस करने की उनकी क्षमताओं में रखे गए आत्मविश्वास और भरोसे को दर्शाता है।
  • वह पहली बार 2015 में अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड के लिए चुनी गईं थीं।
  • पवाडिया को 2020 से 2025 तक पांच साल के कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया।
  • इसके अलावा, 2021-22 में उन्होंनो बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।
  • पवाडिया ने भारत सरकार के भीतर प्रमुख पदों पर काम किया है, जिसमें भारत के नारकोटिक्स आयुक्त के रूप में कार्य करना और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में काम करना शामिल है।
  • INCB की स्थापना 1968 में नारकोटिक ड्रग्स पर एकल कन्वेंशन 1961 के तहत की गई थी। यह एक स्वतंत्र और अर्ध-न्यायिक निकाय है।
  • INCB के 13 सदस्य,आर्थिक और सामाजिक परिषद द्वारा पांच साल के लिए चुने जाते हैं।
  • 13 में से दस सदस्य विभिन्न सरकारों के द्वारा नामांकित उम्मीदवारों की सूची में से चुने जाते हैं।
  • अन्य तीन सदस्य WHOI द्वारा नामित सूची से चुने जाते हैं, जो चिकित्सा, औषधीय या फार्मास्युटिकल क्षेत्र के विशेषज्ञ होते हैं।
  • इसका मुख्यालय वियना, ऑस्ट्रिया में है।

5. रिटायर्ड जस्टिस अनिरुद्ध बोस बने राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के डायरेक्टर : सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस अनिरुद्ध बोस को राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJAC), भोपाल का निदेशक नियुक्त किया। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने रिटायर्ड जज के सम्मान में आयोजित औपचारिक पीठ के दौरान नियुक्ति के निर्णय की घोषणा की।

जस्टिस अनिरुद्ध बोस पांच साल के विशिष्ट कार्यकाल के बाद 10 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड हुए।

जस्टिस अनिरुद्ध बोस पांच साल के विशिष्ट कार्यकाल के बाद 10 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड हुए।

  • जस्टिस बोस को 24 मई, 2019 को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था।
  • पदोन्नति से पहले, जस्टिस बोस ने झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में कार्य किया था।
  • उन्होंने 1985 में अपना कानूनी करियर शुरू किया।
  • सेंट जेवियर्स कॉलेज और सुरेंद्रनाथ लॉ कॉलेज से स्नातक किया।
  • उनकी सेवानिवृत्ति इस वर्ष न्यायमूर्ति अज्जिकुट्टीरा सोमैया बोपन्ना, न्यायमूर्ति हिमा कोहली और सीजेआई चंद्रचूड़ के साथ सुप्रीम कोर्ट की चार सेवानिवृत्ति में से एक है।
  • न्यायमूर्ति संजीव खन्ना 11 नवंबर को सीजेआई चंद्रचूड़ के बाद भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश बनने वाले हैं।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

13 अप्रैल का इतिहास : 105 साल पहले आज ही के दिन अमृतसर का जलियांवाला बाग अंग्रेजों की क्रूरता का गवाह बना था। 13 अप्रैल, 1919 को जनरल डायर ने जलियांवाला बाग में 30 हजार निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाई थीं। इस हत्याकांड में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

  • 2018 : 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब और विनोद खन्ना को दादासाहेब फाल्‍के पुरस्‍कार मिला।
  • 2013 : पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में धमाके से आठ लोगों की मौत।
  • 2002 : समाजवादी नेता ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति बने।
  • 1997 : टाइगर वुड्स ने 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीती। इसी के साथ सबसे कम उम्र में इस चैंपियनशिप को जीतने वाले वे पहले खिलाड़ी बने।
  • 1984 : भारतीय सेना ने सियाचिन ग्लेशियर पर ऑपरेशन मेघदूत लॉन्च किया। दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र में हुए इस ऑपरेशन से पाकिस्तान की इस पर कब्जे की साजिश नाकाम हुई।
  • 1963 : रूसी ग्रैंडमास्टर गैरी कास्परोव का जन्म हुआ। कास्परोव 1985 में वर्ल्ड चेस चैंपियन बने।
  • 1956 : प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर सतीश कौशिक का जन्म हुआ।
  • 1940 : राज्यसभा की पूर्व उपसभापति और मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला का जन्म।
  • 1939 : भारत में अंग्रेजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।
  • 1898 : हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का जन्म।
  • 1849 : हंगरी को गणराज्य बनाया गया।
  • 1796 : अमेरिका में पहला हाथी भारत से लाया गया।
  • 1772 : वॉरेन हेस्टिंग्स को ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • 1699 : सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की
खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

CUET-UG Exam Tech Glitch | NTA Blames TCS Delay

57 मिनट पहलेकॉपी लिंक30 मई को तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *