Saturday , 28 February 2026

Current Affairs RBI kept interest rates steady at 6.5% for the seventh time, President launched the first indigenous gene therapy for cancer | करेंट अफेयर्स 05 अप्रैल: RBI ने सातवीं बार ब्याज दरों को 6.5% पर स्थिर रखा, राष्ट्रपति ने कैंसर की पहली स्वदेशी जीन थेरेपी लॉन्च की


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs RBI Kept Interest Rates Steady At 6.5% For The Seventh Time, President Launched The First Indigenous Gene Therapy For Cancer

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा सांसद बनीं। ‘अग्नि प्राइम’ मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ। वहीं, केंद्र सरकार ने क्रूड ऑयल पर 39% विंडफॉल टैक्स बढ़ाया।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

बिजनेस (BUSINESS)

1. रेपो रेट में लगातार सातवीं बार बदलाव नहीं: 5 अप्रैल को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि RBI ने लगातार सातवीं बार ब्जाय दरों में बदलाव नहीं किया है।

  • RBI ने ब्याज दरों को 6.5% पर जस का तस रखा है।
  • लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी।
  • RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की थीं।
  • RBI गवर्नर ने वित्त वर्ष 2024-25 में महंगाई 4.5% और रियल GDP ग्रोथ 7% रहने का अनुमान लगाया है।
  • RBI की MPC में छह सदस्य हैं, जिसमें बाहरी और RBI अधिकारी दोनों हैं।
  • गवर्नर दास के साथ, RBI के अधिकारी राजीव रंजन, कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और माइकल देबब्रत पात्रा, डिप्टी गवर्नर हैं।
  • शशांक भिड़े, आशिमा गोयल और जयंत आर वर्मा बाहरी सदस्य हैं।

2. सरकार ने क्रूड ऑयल पर 39% विंडफॉल टैक्स बढ़ाया: 4 अप्रैल को केंद्र सरकार ने देश में ही निकाले गए कच्चे तेल (क्रूड) पर विंडफॉल टैक्स 4,900 से 39% बढ़ाकर 6,800 रुपए प्रति टन कर दिया है। डीजल, पेट्रोल और विमान ईंधन पर जीरो एक्सपोर्ट चार्ज जारी है।

केंद्र सरकार ने 15 मार्च को ही क्रूड पर विंडफॉल टैक्स 4,600 से बढ़ाकर 4,900 रुपए प्रति टन किया था।

केंद्र सरकार ने 15 मार्च को ही क्रूड पर विंडफॉल टैक्स 4,600 से बढ़ाकर 4,900 रुपए प्रति टन किया था।

  • विश्व स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी होने की वजह से सरकार ने विंडफॉल टैक्स में भी बढ़ोतरी की है।
  • यह टैक्स स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) के रूप में लगाया जाता है।
  • किसी इंडस्ट्री को सामान्य से ज्यादा या अनएक्सपेक्टेड प्रॉफिट होने पर विंडफॉल टैक्स लगाया जाता है।
  • ग्लोबल बेंचमार्क की दरें 75 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा होने पर घरेलू कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स लगता है।
  • ऑयल प्रोडक्शन में मार्जिन 20 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा होने पर डीजल, पेट्रोल और विमान ईंधन के एक्सपोर्ट पर लेवी लगती है।
  • कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर सबसे पहले जुलाई 2022 में विंडफॉल टैक्स लगाया गया था।

लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT)

3. कैंसर इलाज की पहली स्वदेशी जीन थेरेपी लॉन्च: 4 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे में कैंसर थेरेपी के लॉन्चिंग इवेंट में शामिल हुईं। यहां उन्होंने कैंसर के इलाज के लिए पहली स्वदेशी सीएआर टी-सेल (CAR T-Cell) थेरेपी की शुरुआत की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बताया कि इस स्वदेशी थेरेपी के बारे में नई बात यह है कि इसकी लागत दूसरी जगहों पर उपलब्ध थेरेपी की तुलना में 90% कम है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बताया कि इस स्वदेशी थेरेपी के बारे में नई बात यह है कि इसकी लागत दूसरी जगहों पर उपलब्ध थेरेपी की तुलना में 90% कम है।

  • यह जीन बेस्ड थेरेपी विभिन्न प्रकार के कैंसर को ठीक करने में मदद करेगी।
  • यह भारत की पहली मेड इन इंडिया CAR T-Cell थेरेपी है।
  • दूसरी थेरेपी के मुकाबले यह दुनिया की सबसे सस्ती CAR T-Cell थेरेपी है।
  • इसे इम्यूनोएक्ट के सहयोग से IIT बॉम्बे, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल ने विकसित किया।
  • सीएआर टी-सेल थेरेपी कैंसर से लड़ने के लिए रोगी की प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रेरित करती है।
  • भारत एशिया में इस बीमारी से जूझने वाला दूसरा बड़ा देश है।

नेशनल (NATIONAL)

4. सोनिया गांधी राज्यसभा सांसद बनीं: 4 अप्रैल को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। वो राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुनी गई हैं। राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई।

सोनिया गांधी पहली बार राजस्थान से सासंद बनकर राज्यसभा पहुंची हैं।

सोनिया गांधी पहली बार राजस्थान से सासंद बनकर राज्यसभा पहुंची हैं।

  • सोनिया गांधी 1998 में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं थीं।
  • 1999 में पहली बार बेल्लारी (कर्नाटक) और अमेठी (उत्तर प्रदेश) से चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंची थीं।
  • 2004 में उन्होंने अमेठी की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।
  • सोनिया गांधी कुल पांच बार की लोकसभा सांसद हैं।
  • सोनिया गांधी के अलावा बीजेपी नेता और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी शपथ ली।
  • अश्विनी वैष्णव ओडिशा से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं।

डिफेंस (DEFENCE)

5. ‘अग्नि प्राइम’ मिसाइल का सफल परीक्षण: 3 अप्रैल को ओडिशा तट पर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप से बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि प्राइम’ का सफल परीक्षण किया गया। यह परीक्षण स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड (SFC) ने डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के साथ मिलकर किया है।

'अग्नि प्राइम' मिसाइल अग्नि कैटेगरी की मिसाइलों का एडवांस वर्जन है।

‘अग्नि प्राइम’ मिसाइल अग्नि कैटेगरी की मिसाइलों का एडवांस वर्जन है।

  • ‘अग्नि प्राइम’ की मैक्सिमम रेंज 1,000 से 2,000 किलोमीटर है।
  • दूसरी अग्नि मिसाइलों की तुलना में ‘​​​​​​​अग्नि प्राइम’ का वजन भी कम है।
  • इसकी एडवांस डिजाइन की वजह से इसे सड़क और रेल के जरिए ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है।
  • यह मिसाइल हाई इंटेन्सिटी वाले विस्फोटक, थर्मोबेरिक या न्यूक्लियर वेपन ले जाने में सक्षम है।
  • इस न्यूक्लियर बैलेस्टिक मिसाइल पर MIRV वॉरहेड को लगाया जा सकता है।
  • ‘​​​​​​​अग्नि प्राइम’ मिसाइल का पहला परीक्षण 2021 में किया गया था।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

05 अप्रैल का इतिहास: 1919 में आज के दिन ही भारतीय मर्चेंट नेवी की शुरुआत हुई थी। सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी का पहला पोत आज ही के दिन रवाना हुआ था। यह जहाज मुंबई से लंदन के लिए रवाना हुआ था।

5 अप्रैल को हर साल मर्चेंट नेवी के लिए 'नेशनल मैरिटाइम डे' के तौर पर मनाया जाता है।

5 अप्रैल को हर साल मर्चेंट नेवी के लिए ‘नेशनल मैरिटाइम डे’ के तौर पर मनाया जाता है।

  • 2008 में पार्वती ओमनाकुट्टन फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनी थीं।
  • 2003 में अमेरिकी संसद में पाकिस्तान की फाइनेंशियल हेल्प में कटौती करने का प्रस्ताव पेश किया गया था।
  • 1999 में इराक में वियाग्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
  • 1991 में अंतरिक्ष यान अटलांटिस 8 का प्रक्षेपण किया गया था।
  • 1961 में भारत सरकार की पहली स्पॉन्सर्ड इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड कंपनी की स्थापना हुई थी।
  • 1979 में देश का पहला नौसेना संग्रहालय मुंबई में खुला था।
  • 1930 में महात्मा गांधी अपने समर्थकों के साथ नमक कानून तोड़ने के लिए दांडी पहुंचे थे।
खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Current Affairs 27 February India nepal mou ganga dolphin snow leopard conservation

Hindi NewsCareerCurrent Affairs 27 February India Nepal Mou Ganga Dolphin Snow Leopard Conservation8 घंटे पहलेकॉपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *