Saturday , 28 February 2026

Suryakumar Yadav Fitness Update; Mumbai Indians | IPL | सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस से जुड़ने के लिए तैयार: 5 अप्रैल को टीम में हो सकते हैं शामिल, फिटनेस पर NCA से मिली मंजूरी


स्पोर्ट्स डेस्क7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पिछले सीजन सुर्यकुमार यादन ने 16 मैचों में 605 रन बनाए थे। - Dainik Bhaskar

पिछले सीजन सुर्यकुमार यादन ने 16 मैचों में 605 रन बनाए थे।

मुंबई इंडियंस (MI) के बैटर सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में टीम के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) ने सूर्यकुमार यादव को फिट बताया है। अब वह IPL 2024 के लिए 5 अप्रैल को मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ जाएंगे। हालांकि, मुंबई की तरफ से अब तक इसके बारे में कोई बयान नहीं आया है।

फिटनेस प्रॉब्लम के कारण सूर्या शुरुआती तीन मैच नहीं खेल सके थे। सूर्या ने इसी साल जनवरी में जर्मनी में ग्रोइन की सर्जरी कराई थी। सूर्या ने दूसरी बार ग्रोइन इंजरी की सर्जरी कराई। इसके बाद वे बेंगलुरु स्थित NCA में रिहैब से गुजर रहे थे।

मुंबई अपना अगला मुकाबला 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े में खेलेगी। इस सीजन में मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम नए कप्तान हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में लगातार तीन मैच हार चुकी है।

साउथ अफ्रीका दौरे पर तीसरे टी-20 में हुए थे चोटिल
सूर्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2023 में में खेले गए टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। उनके ग्राउंड से बाहर जाने के बाद उप कप्तान रवींद्र जडेजा ने टीम की कप्तानी संभाली थी, तब से वे मैदान से दूर थे।

सूर्यकुमार यादव ने हॉस्पिटल में एडमिट होने का फोटो 17 जनवरी को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

सूर्यकुमार यादव ने हॉस्पिटल में एडमिट होने का फोटो 17 जनवरी को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

सूर्यकुमार ने 143.32 की स्ट्राइक रेट से IPL में बनाए हैं रन
सूर्यकुमार यादव ने IPL में अब तक खेले 139 मैचों में 143.32 की स्ट्राइक रेट से 3249 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेले 16 मैचों में 43.21 की औसत से 605 रन बनाए थे।

मुंबई को सीजन में अब तक एक भी जीत नहीं मिली, पॉइंट टेबल में आखिरी नंबर पर
मुंबई इंडियंस के लिए सुर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में सीजन की शुरुआत ठीक नहीं मिली। उसे अब तक खेले तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पहले उसे गुजरात के खिलाफ अहमदाबाद और सनराइजर्स के खिलाफ हैदराबाद में हार का सामना करना पड़ा। आखिरी मुकाबले में टीम को घर यानी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हराया। मुंबई इस सीजन की अब तक इकलौती टीम है जिसे एक भी मैच में जीत नहीं मिली है।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Tilak Varma Fan; Zimbabwe Bowler Brad Evans Sister

Hindi NewsSportsTilak Varma Fan; Zimbabwe Bowler Brad Evans Sister | IND Vs ZIM ICC Videoस्पोर्ट्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *