Sunday , 19 April 2026

Salman khan became a bartender at riddhima kapoor wedding. | कपिल शर्मा ने शेयर की BTS वीडियो: नीतू कपूर ने बताया मजेदार किस्सा, बोलीं- रिद्धिमा की शादी में सलमान बारटेंडर बने थे


मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणबीर कपूर हाल ही में मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा’ शो में नजर आए थे। अब कपिल ने इस खास एपिसोड का एक BTS वीडियो शेयर किया है। बिहाइंड द सीन्स में कपिल शर्मा ने रिद्धिमा से पूछा कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका पसंदीदा एक्टर कौन है? इसपर रणबीर ने तुरंत जवाब दिया कि रिद्धिमा के कमरे में केवल सलमान खान के पोस्टर लगे रहते थे। तभी रणबीर की बात काटते हुए रिद्धिमा ने कहा कि मेरे फेवरेट एक्टर मेरे माता-पिता नीतू कपूर-ऋषि कपूर हैं।

जब कपिल ने रिद्धिमा से पूछा कि उनकी शादी में क्या सलमान खान बारटेंडर बने थे तो उन्होंने जवाब में कहा- हां। इसके बाद नीतू कपूर ने बताया कि रिद्धिमा की शादी की रात क्या हुआ था। उन्होंने बताया- सलमान ने कहा था मैं बारटेंडर बनूंगा। हमने कहा ठीक है। सलमान सभी को एल्कोहॉल सर्व कर रहे थे। उसके बाद एक वेटर आया और उसने हमसे कहा कि एल्कोहॉल खत्म हो रही है।

ऋषि जी ने कहा- मैं तो बहुत सारी लाया था खत्म कैसे हो सकती है? उसके बाद हमने देखा कि गेस्ट अपनी शराब को फेंककर सलमान से अपने गिलास में डालने के लिए बोल रहे थे। हर किसी को ड्रिंक चाहिए थी क्योंकि सलमान सर्व कर रहे थे। उसके बाद ऋषि जी वहां गए और सलमान से कहा- यार तू निकल वहां से।

2006 में हुई थी रिद्धिमा की शादी

रिद्धिमा ने 25 जनवरी, 2006 को अपने पुराने दोस्त और दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की। दोनों की मुलाकात 1997 में लंदन में हुई थी। इसके बाद 2001 में दोनों मुंबई में एक शादी के दौरान मिले। एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया। तब रणबीर का बॉलीवुड डेब्यू भी नहीं हुआ था। लेकिन इनकी शादी और शादी के फंकशन में पूरे बॉलीवुड का जमावड़ा लगा था।

रिद्धिमा कपूर की शादी की तस्वीर।

रिद्धिमा कपूर की शादी की तस्वीर।

रिद्धिमा की शादी में सलमान खान, श्रीदेवी, श्वेता नंदा, रेखा, बच्चन फैमिली और खान फैमिली सहित सितारों ने शादी के फंक्शन में शिरकत की थी। बता दें, 23 मार्च, 2011 को रिद्धिमा ने बेटी समारा को जन्म दिया। बेटी होने के बाद भी रिद्धिमा ने अपना बिजनेस नहीं छोड़ा।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Rahul Roy Mumbai Street Heavy Suitcase Viral Video

9 घंटे पहलेकॉपी लिंक90 के दशक के सुपरस्टार राहुल रॉय फिर चर्चा में हैं, लेकिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *