Monday , 20 April 2026
Breaking News

More than two and a half thousand vacancies for technicians in Bihar, opportunity for graduates in Uttarakhand Co-operative Bank | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: बिहार में टेक्नीशियन की ढाई हजार से ज्यादा वैकेंसी, उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए मौका


  • Hindi News
  • Career
  • More Than Two And A Half Thousand Vacancies For Technicians In Bihar, Opportunity For Graduates In Uttarakhand Co operative Bank

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, जॉब & एजुकेशन बुलेटिन में आपका स्वागत है। आज टॉप जॉब्स में बात उत्तराखंड सहकारी बैंक और BSPHCL में निकली वैकेंसीज के बारे में। करेंट अफेयर्स ेमें बात भारत रत्न की और टॉप स्टोरी में बिहार बोर्ड के रिजल्ट की।

टॉप जॉब्स

1. उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 233 पदों पर भर्ती के लिए 1 अप्रैल से आवेदन शुरू

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से क्लर्क, कैशियर और मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट copperative.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • क्लर्क-सह-कैशियर/जूनियर शाखा प्रबंधक/वरिष्ठ शाखा प्रबंधक: ग्रेजुएट।
  • सहायक प्रबंधक: 55% मार्क्स के साथ ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री।
  • प्रबंधक: 60% के साथ ग्रेजुएट या 55% के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री।

आयु सीमा :

21 से 42 वर्ष के बीच।

2. बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी में ढाई हजार से ज्यादा वैकेंसी

बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) ने 2600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए 5 अलग-अलग भर्ती नोटिफिकेशन जारी किए हैं। इसके मुताबिक टेक्निशियन ग्रेड-3 के 2000, जूनियर एकाउंट्स क्लर्क के 300, कॉरेस्पॉन्डेंस क्लर्क के 150 पदों समेत कुल 2610 पदों पर भर्ती (Bihar Power Recruitment 2024) की जानी है। उम्मीदवार 1 अप्रैल से ऑफिशियल वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

उम्मीदवारों को 10वीं पास होने के बाद इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए।

आयु सीमा :

  • उम्मीदवारों की आयु 31 मार्च 2024 को 18 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।
  • अधिकतम आयु सीमा में राज्य के SC/ST/EBC/BC उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

सराकरी नौकरियों की ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

करेंट अफेयर्स

1. चार शख्सियतों को भारत रत्न दिया गया

30 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 शख्सियतों को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं।​​​​​​

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

2. असम के 4 जिलों में AFSPA 6 महीने बढ़ाया गया

29 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने असम के चार जिलों तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराईदेव और शिवसागर में AFSPA (सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम) को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2024 तक लागू रहेगा।​​​​​​​

दो दिन के अंदर AFSPA की समय सीमा बढ़ाने वाला असम तीसरा राज्य है। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों और नगालैंड के 8 जिलों में AFSPA की अवधि 6 महीने के लिए बढ़ाई गई है। अधिनियम को आखिरी बार 1 अक्टूबर 2023 को बढ़ाया गया था, यह समय 31 मार्च को खत्म होने वाला है।

दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. CUET UG की रजिस्ट्रेशन डेट एक्सटेंड की

CUET UG रजिस्‍ट्रेशन की लास्‍ट डेट एक बार फिर एक्‍सटेंड कर दी गई है। रजिस्‍ट्रेशन विंडो 31 मार्च को बंद होनी थी। कैंडिडेट्स अब 5 अप्रैल तक, cuetug.ntaonline.in पर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। टेस्‍ट 15 मई से 31 मई तक हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा।

2. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के एग्‍जाम रिजल्‍ट जारी कर दिए गए हैं। इस साल कुल 82.91% स्‍टूडेंट्स बोर्ड एग्‍जाम में पास हुए हैं। टॉप 10 पोजीशन पर कुल 51 स्‍टूडेंट्स रहे हैं जिसमें पूर्णियां के शिवांकर कुमार ने 500 में से 489 नंबरों के साथ टॉप किया है। कंपार्टमेंटल एग्‍जाम के लिए रजिस्‍ट्रेशन 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक होंगे।

ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

VP C.P. Radhakrishnan Sri Lanka Visit First Time

Hindi NewsCareerVP C.P. Radhakrishnan Sri Lanka Visit First Time | April 20 Current Affairs44 मिनट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *