Thursday , 5 March 2026

Mumbai Ranji Players Salary Update | Mumbai Cricket Association | मुंबई के रणजी प्लेयर्स की सैलरी होगी डबल: एक फर्स्ट क्लास मैच के लिए मिलेंगे ₹4.80 लाख; बाकी बोर्ड देते हैं ₹2.40 लाख


स्पोर्ट्स डेस्क8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मुंबई ने विदर्भ को हराकर 2023-24 में 8 साल बाद रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता। - Dainik Bhaskar

मुंबई ने विदर्भ को हराकर 2023-24 में 8 साल बाद रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने अपने रणजी ट्रॉफी प्लेयर्स की फीस बढ़ाने का फैसला किया है। प्लेयर्स की सैलरी अगले सीजन से दोगुनी बढ़ जाएगी। अनुभवी खिलाड़ियों को 2024-25 के सीजन से एक फर्स्ट क्लास मैच के लिए 4.80 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं बाकी बोर्ड के प्लेयर्स को एक मैच के 2.40 लाख रुपए मिलते हैं।

MCA के इस फैसले के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) बाकी स्टेट बोर्ड के प्लेयर्स की फीस भी बढ़ा सकता है।

रणजी प्लेयर्स को 3 स्लैब में सैलरी देता है BCCI
रणजी प्लेयर्स को BCCI की तरफ से फीस दी जाती है। BCCI ने इसके लिए 3 स्लैब निर्धारित किए हैं।

  • 40 से ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले प्लेयर्स को एक दिन के 60 हजार रुपए मिलते हैं, यानी एक 4-दिवसीय मैच के लिए 2.40 लाख रुपए।
  • 21 से 40 फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को एक दिन के 50 हजार रुपए मिलते हैं, यानी एक 4-दिवसीय मैच के लिए 2 लाख रुपए।
  • 20 से कम फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले प्लेयर्स को एक दिन के 40 हजार रुपए मिलते हैं, यानी एक 4-दिवसीय मैच के 1.60 लाख रुपए।
रणजी ट्रॉफी में अनुभवी खिलाड़ियों को एक मैच के लिए 2.40 लाख रुपए मिलते हैं।

रणजी ट्रॉफी में अनुभवी खिलाड़ियों को एक मैच के लिए 2.40 लाख रुपए मिलते हैं।

मुंबई ने रणजी विजेता टीम को दिए 5 करोड़ रुपए
मुंबई ने इस बार रणजी ट्रॉफी पर 8 साल बाद कब्जा किया। अंजिक्य रहाणे की कप्तानी में टीम ने विदर्भ को हराया और 42वीं बार रणजी ट्रॉफी जीती। इस जीत पर टीम को 5 करोड़ रुपए की विनिंग प्राइज मिली। वहीं मुंबई को MCA ने भी 5 करोड़ रुपए का इनाम दिया, यानी टीम को खिताब जीतने पर कुल 10 करोड़ रुपए मिले।

MCA प्रेसिडेंट अमोल काले ने कहा, ‘हमें लगता है कि घरेलू खिलाड़ियों की कमाई ज्यादा होनी चाहिए। खासतौर पर रणजी ट्रॉफी खेलने वाले प्लेयर्स की। हमारे लिए रेड बॉल क्रिकेट बहुत जरूरी है और मुंबई के हर प्लेयर के दिल में रणजी ट्रॉफी की वैल्यू बहुत ज्यादा है। इसलिए उनकी फीस बढ़ाई गई।’

मुंबई को रणजी ट्रॉफी जीतने पर 5 करोड़ रुपए की विनिंग प्राइज मिली। टीम को बोर्ड ने भी 5 करोड़ रुपए दिए।

मुंबई को रणजी ट्रॉफी जीतने पर 5 करोड़ रुपए की विनिंग प्राइज मिली। टीम को बोर्ड ने भी 5 करोड़ रुपए दिए।

BCCI ने नए कॉन्ट्रैक्ट में टेस्ट प्लेयर्स को फायदा पहुंचाया
BCCI ने भी रेड बॉल क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए टेस्ट क्रिकेट में इंसेटिव स्कीम शुरू की। इसके तहत साल के 75% से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले प्लेयर्स की मैच फीस 300% तक बढ़ जाएगी। फिलहाल एक टेस्ट मैच के लिए प्लेयर्स को 15 लाख रुपए मिलते हैं।

बोर्ड ने पिछले दिनों प्लेयर्स की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट भी जारी की। इसमें अनुभवी श्रेयस अय्यर और युवा ईशान किशन को रेड-बॉल क्रिकेट नहीं खेलने के कारण बाहर कर दिया गया।

गावसकर ने कहा था- रणजी फीस 2 से 3 गुना बढ़नी चाहिए
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर ने पिछले दिनों कहा भी था कि रणजी प्लेयर्स की फीस 2 से 3 गुना तक बढ़नी चाहिए। इससे रेड-बॉल क्रिकेट खेलने के लिए खिलाड़ी इंस्पायर होंगे और इस फॉर्मेट पर ज्यादा ध्यान लगाएंगे।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

एलन ने सबसे तेज सेंचुरी लगाई:न्यूजीलैंड का फास्टेस्ट 150+ रनचेज, रबाडा के बोल्ड से बेल्स बाउंड्री के पास पहुंची

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर दूसरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *