Saturday , 28 February 2026

Application process started for UKPSC PCS, age limit is 42 years, opportunity for graduates. | सरकारी नौकरी: यूकेपीएससी पीसीएस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, एज लिमिट 42 वर्ष, ग्रेजुएट्स को मिलेगा मौका


  • Hindi News
  • Career
  • Application Process Started For UKPSC PCS, Age Limit Is 42 Years, Opportunity For Graduates.

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यूकेपीएससी पीसीएस के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार यूकेपीएससी की वेबसाइट uk.gov.in जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • डिप्टी कलेक्टर : 9 पद
  • पुलिस उपाधीक्षक : 17 पद
  • डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट : 5 पद
  • सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी : 1 पद
  • जिला पंचायत राज अधिकारी : 1 पद
  • कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत : 1 पद
  • जिला ग्रामोद्योग अधिकारी : 6 पद
  • उप शिक्षा अधिकारी/कर्मचारी अधिकारी/विधि अधिकारी : 58 पद
  • प्रोबेशन ऑफिसर : 1 पद
  • वित्त अधिकारी/कोषागार अधिकारी :14 पद
  • सहायक आयुक्त, राज्य कर :16 पद
  • राज्य कर अधिकारी : 53 पद
  • सहायक नगर आयुक्त/कार्यकारी अधिकारी : 7 पद

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन किया हो। इसके साथ उप शिक्षा अधिकारी/ स्टाफ ऑफिसर/ विधि अधिकारी के पदों पर आवेदन के लिए पीजी किया हो। परिवीक्षा अधिकारी पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों ने समाज शास्त्र या अनुप्रयुक्त समाज शास्त्र या सामाजिक कार्य में पीजी डिग्री ली हो।

आयु सीमा :

  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है।
  • आयु की गिनती 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
  • आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

फीस :

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/अन्य राज्य : 172.30 रुपए
  • एससी/एसटी : 82.30 रुपए
  • पीडब्ल्यूडी : 22.30 रुपए

सैलरी :

56,100- 1,77,500 रुपए प्रतिमाह।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • इंटरव्यू

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट uk.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पेज रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर एग्जाम से संबंधित बॉक्स में जाकर क्लिक हियर लिंक पर क्लिक करें।
  • अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करें। सभी जानकारी भरकर आवेदन पूरा करें।
  • फीस जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

RPSC Pharma Interview Letter Uploaded

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा) परीक्षा-2021 के 14 विषयों के इन्टरव्यू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *