Thursday , 16 April 2026

IPL 2024 KKR Captaincy Update; Shreyas Iyer | Nitish Rana | श्रेयस अय्यर कोलकाता टीम के कैंप से जुड़े: होटल पहुंचने पर स्वागत; पहले मैच से ही करेंगे कप्तानी


36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर कोलकाता पहुंच गए हैं और टीम के साथ जुड़ गए हैं। अय्यर का कोलकाता पहुंचने पर होटल में स्वागत किया गया।

KKR ने शनिवार को श्रेयस अय्यर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, कोलकाता वक्त आ गया है। इससे पहले, अय्यर का एक वीडियो वायरल हुआ था। ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का था, जहां अय्यर के माता-पिता उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने आए थे। इसके बाद अय्यर ने कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी।

अय्यर को KKR ने कप्तान घोषित किया
श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान होंगे और पिछले सीजन में टीम को लीड करने वाले नीतीश राणा वाइस कैप्टन होंगे। KKR के CEO वैंकी मैसूर ने अय्यर की वापसी का ऐलान किया है। उन्होंने नीतीश को उपकप्तान बनाया।

यहां श्रेयस अय्यर ने कहा- ‘पिछले सीजन ने हमारे सामने कई चुनौतियां आई हैं, जिसमें चोट के कारण मेरी गैरमौजूदगी भी शामिल थी। नीतीश ने न केवल मेरी जगह लेने के लिए अपने सराहनीय नेतृत्व से शानदार काम किया है। नीतीश को वाइस कैप्टन बनाए जाने से टीम की लीडरशिप मजबूत होगी।’

रणजी फाइनल में आखिरी दिन नहीं की थी फील्डिंग
अय्यर मुंबई की ओर से रणजी फाइनल के 5वें दिन विदर्भ की दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए नहीं उतरे थे। इसके बाद आशंका जता रही थी कि, वे IPL के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं।

फाइनल में खेली थी 95 रन की पारी
श्रेयस अय्यर ने रणजी फाइनल में विदर्भ के खिलाफ दूसरी पारी में 111 गेंदों पर 95 रन की पारी खेली थी। हालांकि वे पहली पारी में केवल 7 रन ही बना पाए थे।

पिछले सीजन में IPL से हो गए थे बाहर
श्रेयस अय्यर पिछले साल IPL के पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। दरअसल पिछले साल के शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में वह चोटिल हो गए थे। इसी कारण KKR ने नितीश राणा को कप्तान बनाया था। वे पिछले साल 7 जून को इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भी उपलब्ध नहीं थे।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Vaishali First Indian Woman Chess Candidates Winner

Hindi NewsSportsVaishali First Indian Woman Chess Candidates Winner | Faces Ju Wenjun36 मिनट पहलेकॉपी लिंकरमेशबाबू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *