Saturday , 28 February 2026

400 runs were scored for the first time in a women’s ODI against India. | भारत के खिलाफ विमेंस-वनडे में पहली बार 400 रन बने: ऑस्ट्रेलिया 412 बनाकर ऑलआउट, बेथ मूनी की 57 गेंद पर सेंचुरी; अरुंधत्ति को 3 विकेट


नई दिल्ली47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के खिलाफ विमेंस वनडे क्रिकेट में पहली बार 400 रन का स्कोर बन गया है। शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने पहले बैटिंग करते हुए 412 रन बना दिए। टीम से बेथ मूनी ने 57 गेंद पर शतक लगाया। वहीं जॉर्जिया वोल और एलिस पेरी ने फिफ्टी लगाई।

इससे पहले इंडिया विमेंस के खिलाफ हाईएस्ट वनडे स्कोर भी ऑस्ट्रेलिया के नाम ही था। टीम ने 8 दिसंबर 2024 को ब्रिसबेन के मैदान पर 371 रन बनाए थे। विमेंस क्रिकेट में 7वीं बार ही किसी टीम ने 400 रन का आंकड़ा पार किया है।

वोल ने 81, पेरी ने 68 रन बनाए दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। कप्तान एलिसा हीली ने महज 18 गेंद पर 30 रन बना दिए। वे 5वें ओवर में आउट हुईं। उनके बाद जॉर्जिया वोल और एलिस पेरी ने सेंचुरी पार्टनरशिप की और टीम को 150 तक पहुंचा दिया।

वोल 68 बॉल पर 81 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाए। पेरी ने फिर नंबर-4 पर उतरीं बेथ मूनी के साथ पारी संभाली। दोनों के बीच भी सेंचुरी पार्टनरशिप हुईं, पेरी 68 रन बनाकर आउट हुईं। पेरी ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।

जॉर्जिया वोल ने 14 चौके लगाकर 81 रन बनाए।

जॉर्जिया वोल ने 14 चौके लगाकर 81 रन बनाए।

मूनी ने 57 गेंद पर शतक लगाया मूनी ने तेजी से बैटिंग की और महज 57 गेंद पर शतक लगा दिया। यह विमेंस वनडे में दूसरी सबसे तेज सेंचुरी की बराबरी रही। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया की ही कैरेन रोल्टन ने 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी 57 गेंद पर ही शतक लगाया था। फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की ही पूर्व कप्तान मेग लैनिंग के नाम है। जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 45 गेंद पर शतक लगा दिया था।

बेथ मूनी ने विमेंस वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया।

बेथ मूनी ने विमेंस वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया।

आखिर में बिखर गई ऑस्ट्रेलिया विमेंस मूनी ने एश्ले गार्डनर के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की और टीम को 300 के पार पहुंचाया। गार्डनर ने 24 गेंद पर 39 रन बनाए। उनके बाद ताहलिया मैक्ग्रा 14 ही रन बना सकीं। मूनी भी 75 गेंद पर 138 रन बनाकर आउट हुईं। वे 45वें ओवर में छठे विकेट के रूप में पवेलियन लौटीं। उनके बाद टीम ने 33 रन बनाने में ही आखिरी 4 विकेट गंवा दिए।

ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने 47.5 ओवर में 412 रन बनाकर 10 विकेट भी गंवा दिए। भारत के लिए अरुंधत्ति रेड्डी ने 86 रन देकर 3 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा और रेणुका ठाकुर को 2-2 विकेट मिले। क्रांति गौड़ और स्नेह राणा के हाथ 1-1 सफलता लगी। राधा यादव ने 4 ओवर में 48 रन दिए, लेकिन वे कोई विकेट नहीं ले सकीं।

इंडिया विमेंस ने 13 गेंद पहले ही ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट कर दिया।

इंडिया विमेंस ने 13 गेंद पहले ही ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने अपने बेस्ट स्कोर की बराबरी की ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने वनडे में दूसरी बार ही 400 रन का आंकड़ा पार किया। टीम 1997 में डेनमार्क के खिलाफ भी 412 रन ही बना चुकी हैं। विमेंस क्रिकेट में न्यूजीलैंड ने 4 और भारत ने 1 बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। टॉप-3 स्कोर न्यूजीलैंड के नाम हैं। टीम ने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ 491 रन बनाए थे, यह हाईएस्ट स्कोर है।

इंडिया विमेंस का बेस्ट स्कोर 435 रन है, भारत ने भी आयरलैंड के खिलाफ ही यह स्कोर बनाया था। आयरलैंड के खिलाफ विमेंस वनडे में सबसे ज्यादा 4 बार 400 से ज्यादा रन बने हैं। पाकिस्तान, भारत और डेनमार्क के खिलाफ 1-1 बार यह रिकॉर्ड बना।

ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने दूसरी बार ही विमेंस वनडे में 400 रन का आंकड़ा पार किया।

ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने दूसरी बार ही विमेंस वनडे में 400 रन का आंकड़ा पार किया।

कैंसर अवेयरनेस के लिए पिंक जर्सी पहनकर उतरी इंडिया विमेंस इंडिया विमेंस टीम ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के लिए आज पिंक कलर की जर्सी पहनकर खेलने उतरी। भारतीय क्रिकेट में पहली बार ही किसी भी वर्ग की टीम ने कैंसर अवेयरनेस के लिए इंटरनेशनल लेवल पर अलग जर्सी पहनी।

ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के लिए इंडिया विमेंस टीम पिंक जर्सी पहनकर खेलने उतरी।

ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के लिए इंडिया विमेंस टीम पिंक जर्सी पहनकर खेलने उतरी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिलहाल वनडे सीरीज 1-1 से बराबर है। ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने अब तीसरे मैच में 412 रन बनाकर भारत के सामने वर्ल्ड कप से पहले बड़ा टारगेट रख दिया।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Champion players still feel a void despite their success, Swiss freestyle skier Mathilde Gremaud

Hindi NewsSportsChampion Players Still Feel A Void Despite Their Success, Swiss Freestyle Skier Mathilde Gremaudद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *