Saturday , 7 February 2026

2,076 vacancies in Madhya Pradesh Cooperative Bank, 259 Forester recruitment in Rajasthan, 1,733 Jail Warder openings in Jharkhand | आज की सरकारी नौकरी: मध्यप्रदेश कोआपरेटिव बैंक में 2,076 वैकेंसी; राजस्थान में फॉरेस्टर की 259 भर्ती; झारखंड में जेल वार्डर की 1,733 ओपनिंग


  • Hindi News
  • Career
  • 2,076 Vacancies In Madhya Pradesh Cooperative Bank, 259 Forester Recruitment In Rajasthan, 1,733 Jail Warder Openings In Jharkhand

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी मध्यप्रदेश कोआपरेटिव बैंक में 2,076 पदों पर भर्ती की। राजस्थान में फॉरेस्टर यानी वनपाल की 259 वैकेंसी की। साथ ही, झारखंड में जेल वार्डर के कुल 1,733 पदों पर भर्ती की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां जानिए….

1. राजस्थान में फॉरेस्टर यानी वनपाल के 259 पदों पर भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग यानी RSSB की ओर से फॉरेस्टर यानी वनपाल के 259 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है। कैंडिडेट्स 4 फरवरी 2026 तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:

  • कैंडिडेट को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा पास होना चाहिए।

एज लिमिट:

  • 18 से 40 साल के उम्र के कैंडिडेट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • SC, ST और OBC वर्ग के कैंडिडेट्स को 5 साल की छूट दी जाएगी।
  • वहीं, सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 साल की छूट मिलेगी।

फिजिकल एलिजिबिलिटी:

  • पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 163 सेमी और सीना 84 सेमी (सामान्य) और 5 सेमी का फुलाव होना चाहिए।
  • महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 150 सेमी और सीने का घेराव 79 सेमी और 5 सेमी का फुलाव होना चाहिए।

एप्लिकेशन फीस:

  • जनरल कैटेगरी के लिए 600 रुपए।
  • ओबीसी, एससी, एसटी, EWS और दिव्यांगों ले लिए 400 रुपए।

सैलरी स्ट्रक्चर:

  • सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को पे-मैट्रिक्स लेवल 8 के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें अप्लाई:

  • ऑनलाइन पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करें।
  • इसके बाद Citizen Apps (G2C) में Recruitment Portal चुनें।
  • Apply Now पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

नोटिफिकेशन लिंक

2. मध्यप्रदेश कोआपरेटिव बैंक में 2,076 पदों पर भर्ती

मध्यप्रदेश स्टेट कोआपरेटिव बैंक (Apex Bank) की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसाइटी मैनेजर और ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके तहत राज्य के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में ऑफिसर ग्रेड के कुल 2,076 पदों पर भर्ती किए जाने हैं।

इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 5 फरवरी तक इनके लिए अप्लाई कर सकेंगे।। इसके लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर जाकर अप्लाई करना होगा।

मध्य प्रदेश के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में विभिन्न श्रेणियों के ग्रेड पद।

पद का नामपदों की संख्या
कंप्यूटर ऑपरेटर748
कंप्यूटर ऑपरेटर (SAMBIDA)176
सोसाइटी मैनेजर839
कंप्यूटर प्रोग्रामर17
फाइनेंशियल एनालिस्ट34
इंटरनल ऑडिटर1
ब्रांच मैनेजर209
कंप्यूटर प्रोग्रामर-II5
अकाउंटेंट47
कुल2076

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

MP एपेक्स बैंक भर्ती 2026 के लिए पोस्ट के अनुसार अलग-अलग एजुकेशनल क्वालिफिकेशन है।

कंप्यूटर ऑपरेटरग्रेजुएट या हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान आवश्यक। साथ ही एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा अनिवार्य
या
B.E. (CSE/IT) / MCA / BCA / M.Sc. (IT/CS) / B.Sc. (IT/CS) / M.Tech / M.E. आदि में से कोई एक
कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा)
सोसाइटी मैनेजर
कंप्यूटर प्रोग्रामर (सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड–2)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BE/B.Tech (कंप्यूटर साइंस/IT) / M.Sc. (कंप्यूटर साइंस/IT) / MCA और पंजीकृत/सरकारी/स्वायत्त संस्थान में 2 साल का प्रोग्रामिंग अनुभव
फाइनेंशियल एनालिस्ट (सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड–2)प्रथम श्रेणी ग्रेजुएट / द्वितीय श्रेणी पोस्‍ट ग्रेजुएट / MBA / CA / ICWA तथा RBI से लाइसेंस प्राप्त संस्था में 2 साल का संबंधित अनुभव
इंटरनल ऑडिटर (सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड–2)प्रथम श्रेणी ग्रेजुएट / द्वितीय श्रेणी पोस्‍ट ग्रेजुएट / MBA / CA / ICWA और RBI लाइसेंस प्राप्त संस्था में 2 साल का अनुभव
ब्रांच मैनेजर (मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड–1)प्रथम श्रेणी ग्रेजुएट / द्वितीय श्रेणी पोस्‍ट ग्रेजुएट / MBA और RBI लाइसेंस प्राप्त संस्था में 1 साल का अनुभव
कंप्यूटर प्रोग्रामर–2 (मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड–2)BE/B.Tech (CS/IT) / B.Sc. (IT/CS विषय के साथ) / M.Sc. (CS/IT) / MCA और 2 साल का प्रोग्रामिंग अनुभव
अकाउंटेंट (मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड–2)प्रथम श्रेणी ग्रेजुएट / द्वितीय श्रेणी पोस्‍ट ग्रेजुएट / MBA किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से

एज लिमिट:

  • इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स न्यूनतम उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

एप्लिकेशन फीस:

कैटेगरीकंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजरऑफिसर ग्रेड
SC/ST/PwBDRs. 650/- +18% GSTRs. 800/- +18% GST
अन्यRs. 850 /- +18% GSTRs. 1100/- +18% GST

सैलरी स्ट्रक्चर:

  • कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर: पे लेवल 4 के अनुसार – 19,500 से 62,000 रुपए प्रतिमाह।
  • ऑफिसर लेवल: पे लेवल 9 – 36,200 से 1,14,800 रुपए प्रतिमाह।

ऐसे करें अप्लाई:

  • ऑफिशियल वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सारी जानकारियां दर्ज करें।
  • इसके बाद निर्धारित एप्लिकेशन फीस का पेमेंट करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

नोटिफिकेशन लिंक 1

नोटिफिकेशन लिंक 2

3. झारखंड में जेल वार्डर के कुल 1,733 पदों पर भर्ती

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC की ओर से जेल वार्डर के कुल 1,733 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 जनवरी, 2026 से शुरू होगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

हालांकि, इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर, 2025 से शुरू होनी थी। लेकिन कुछ कारणवश आवेदन प्रक्रिया को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

एज लिमिट :

शारीरिक योग्यता :

SC-ST के लिए

महिला :

लंबाई : कम से कम 148 सेमी

फिजिकल टेस्ट में हुए ये बदलाव :

पुरुषों के लिए :

महिलाओं के लिए :

सिलेक्शन प्रोसेस :

फीस :

सैलरी और लेवल :

एग्जाम पैटर्न :

प्रीलिम्स एग्जाम :

विषयप्रश्नों की संख्या

सामान्य अध्ययन

30

झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान

60

सामान्य गणित

10

सामान्य विज्ञान

10

मानसिक क्षमता जांच

10

कुल प्रश्नों की संख्या

120

मेन्स एग्जाम पैटर्न :

पेपर : 1

विषयप्रश्नों की संख्या
हिंदी भाषा ज्ञान80
अंग्रेजी भाषा ज्ञान40
कुल प्रश्नों की संख्या120

पेपर 2 :

विषयप्रश्नों की संख्या
जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान100

पेपर – 3 :

विषयप्रश्नों की संख्या
सामान्य अध्ययन40
झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान50
सामान्य गणित10
सामान्य विज्ञान20

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • यहां Online Application for JKCE-2025 पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
  • लॉग इन करके फॉर्म भरें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

नए नोटिफिकेशन का लिंक

पुराने ऑफिशियल नोटिफिकेशन का लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

———————

सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें…

आज की सरकारी नौकरी: OSSSC ने 3250 पदों पर भर्ती निकाली, IIT मद्रास में जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी, मुंबई रेलवे में पद खाली

आज की सरकारी नौकरियों में जानकारी OSSSC ने 3250 पदों पर भर्ती, IIT मद्रास में जूनियर इंजीनियर और मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन लिमिटेड वैकेंसी की। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

RPSC RAS 2024 Interview Phase 6 Starts Feb 16

इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों आरपीएससी की गाइडलाइन के अनुसार जरूरी डॉक्यूमेंटस लाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *