Wednesday , 4 February 2026

1,100 Agriculture Supervisor vacancies in Rajasthan, 350 vacancies in Indian Army, Project Manager vacancies in Bihar | आज की सरकारी नौकरी: राजस्थान में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर की 1,100 भर्ती, इंडियन आर्मी में 350 वैकेंसी, बिहार में प्रोजेक्ट मैनेजर की भर्ती


  • Hindi News
  • Career
  • 1,100 Agriculture Supervisor Vacancies In Rajasthan, 350 Vacancies In Indian Army, Project Manager Vacancies In Bihar

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी राजस्थान लोक सेवा आयोग के तहत निकली 1,100 पदों पर भर्ती की। इंडियन आर्मी में शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल के तहत 350 पदों पर वैकेंसी की। साथ ही, बिहार लोक सेवा आयोग में प्रोजेक्ट मैनेजर की भर्ती की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां जानिए….

1. राजस्थान में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 1,100 पदों पर भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग यानी RSSB की ओर से एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 1,100 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी, 2026 से शुरू होगी और 11 फरवरी, 2026 तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा, फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:

  • कैंडिडेट के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BSc (एग्रीकल्चर) या BSc (हॉर्टिकल्चर) ऑनर्स की डिग्री होनी चाहिए।

एज लिमिट:

  • 18 से 40 साल उम्र के कैंडिडेट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • SC, ST और OBC वर्ग के कैंडिडेट्स को 5 साल की छूट दी जाएगी।
  • वहीं, सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 साल की छूट मिलेगी।
  • एससी और एसटी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

एप्लिकेशन फीस:

  • जनरल कैटेगरी के लिए 600 रुपए।
  • ओबीसी, एससी, एसटी, EWS और दिव्यांगों के लिए 400 रुपए।

सैलरी स्ट्रक्चर:

  • सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को पे मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें अप्लाई:

  • ऑनलाइन पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करें।
  • इसके बाद Citizen Apps (G2C) में Recruitment Portal चुनें।
  • Apply Now पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

नोटिफिकेशन लिंक

2. इंडियन आर्मी में 350 पदों पर भर्ती

इंडियन आर्मी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 350 पदों पर भर्ती होनी हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 5 फरवरी तय की गई है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:

  • इंजीनियरिंग ग्रेजुएट या फाइनल ईयर के कैंडिडेट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

क्रम संख्या

इंजीनियरिंग स्ट्रीम

नंबर ऑफ पोस्ट

a.

सिविल इंजीनियर

आर्किटेक्चर

बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन एंड टेक्नोलॉजी

75

b.

कंप्यूटर साइंस इंजीनियर

इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी

MSc कंप्यूटर साइंस

60

c.

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

33

d.

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग

64

e.

मेकेनिकल इंजीनियरिंग

101

f.

मिंस्क इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स (जैसे फूड टेक और प्लास्टिक टेक)

17

कुल

350

एज लिमिट:

  • इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 20 साल से कम नहीं होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • कैंडिडेट का जन्म 1 अक्टूबर, 1999 से 30 सितंबर, 2006 को हुआ होना चाहिए।

मिनिमम फिजिकल स्टैंडर्ड:

क्रम संख्या

एक्टिविटी

ऑफिसर कैडेट (मेल)

मिनिमम फिजिकल स्टैंडर्ड

a.

2.4 किमी दौड़

10 मिनट 30 सेकेंड

b.

पुश-अप

40

c.

पुल-अप

06

d.

सिट-अप

30

e.

स्क्वॉट्स

30 (रिपिटीशन) × 2 सेट

f.

लंजेस

10 (रिपिटीशन) × 2 सेट

g.

तैराकी

बुनियादी ज्ञान होना चाहिए

सैलरी स्ट्रक्चर:

  • रैंक और लेवल वाइज सैलरी स्ट्रक्चर –
लेफ्टिनेंट (Lieutenant)लेवल 10₹56,100 – ₹1,77,500
कैप्टन (Captain)लेवल 10B₹61,300 – ₹1,93,900
मेजर (Major)लेवल 11₹69,400 – ₹2,07,200
लेफ्टिनेंट कर्नल (Lieutenant Colonel)लेवल 12A₹1,21,200 – ₹2,12,400
कर्नल (Colonel)लेवल 13₹1,30,600 – ₹2,15,900
ब्रिगेडियर (Brigadier)लेवल 13A₹1,39,600 – ₹2,17,600
मेजर जनरल (Major General)लेवल 14₹1,44,200 – ₹2,18,200
लेफ्टिनेंट जनरल HAG स्केल (Lieutenant General HAG Scale)लेवल 15₹1,82,200 – ₹2,24,100
लेफ्टिनेंट जनरल HAG+ स्केल (Lieutenant General HAG+ Scale)लेवल 16₹2,05,400 – ₹2,24,400
VCOAS / आर्मी कमांडर / लेफ्टिनेंट जनरल (NFSG)लेवल 17₹2,25,000 (निश्चित)
COAS (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ)लेवल 18₹2,50,000 (निश्चित)

एप्लिकेशन फीस:

  • इसके लिए आवेदन करने की कोई फीस नहीं है।

सिलेक्शन प्रोसेस:

  • कैंडिडेट्स की शॉर्ट लिस्टिंग
  • SSB इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

ऐसे करें अप्लाई:

  • इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए ऑफिसर एंट्री/Apply Login विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • यहां पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग इन करके फॉर्म भरें।
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

3. बिहार लोक सेवा आयोग में प्रोजेक्ट मैनेजर की वैकेंसी

बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह भर्ती 9 पदों के लिए है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 8 जनवरी, 2026 से शुरू हो गई है।

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है। कैंडिडेट्स 29 जनवरी 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

इनमें से किसी एक में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

एज लिमिट:

एप्लिकेशन फीस:

सैलरी स्ट्रक्चर:

ऐसे करें अप्लाई:

आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

नए नोटिफिकेशन का लिंक

पुराने नोटिफिकेशन का लिंक

—————– सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें… आज की सरकारी नौकरी: मध्यप्रदेश कोआपरेटिव बैंक में 2,076 वैकेंसी; राजस्थान में फॉरेस्टर की 259 भर्ती; झारखंड में जेल वार्डर की 1,733 ओपनिंग

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी मध्यप्रदेश कोआपरेटिव बैंक में 2,076 पदों पर भर्ती की। राजस्थान में फॉरेस्टर यानी वनपाल की 259 वैकेंसी की। साथ ही, झारखंड में जेल वार्डर के कुल 1,733 पदों पर भर्ती की। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

NCERT, Bihar ASI & Income Tax Vacancies Announced

11 मिनट पहलेकॉपी लिंकआज की सरकारी नौकरी में जानकारी NCERT में 117 पदों पर भर्ती, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *