Sunday , 22 March 2026

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रन से हराया:तीसरे टी-20 में बाबर और अयूब की फिफ्टी, नवाज को 5 विकेट; सीरीज 3-0 से जीती



पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी-20 में 111 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम ने शानदार वापसी करते हुए नाबाद 50 रन बनाए। उनके अलावा सईम अयूब ने 56 रन की अहम पारी खेली, जबकि शादाब खान ने सिर्फ 19 गेंदों में 46 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 96 रन पर ही सिमट गई। लेफ्ट आर्म स्पिनर मोहम्मद नवाज ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि शाहीन अफरीदी को 2 सफलता मिली। यह हार ऑस्ट्रेलिया की टी-20 इतिहास में रन के अंतर से सबसे बड़ी हार साबित हुई। इससे पहले पाकिस्तान ने पहले वनडे में 22 रन और दूसरे वनडे में 90 रन से जीत दर्ज कर पहले ही अपनी लय दिखा दी थी। अयूब का अर्धशतक पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने दूसरे ओवर की आखिरी बॉल पर फखर जमान का विकेट गंवा दिया। जमान को 10 रन पर मैथ्यू शॉर्ट ने पवेलियन भेज दिया। इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान सलमान अली आगा भी 5 रन ही बना सके। उन्हें बेन ड्वारशियस ने आउट किया। दोनों कैच कैमरन ग्रीन ने लपके। 34 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद बाबर आजम और ओपनर सईम अयूब ने पाकिस्तानी पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर 45 बॉल पर 69 रन की साझेदारी की। इसी दौरान अयूब ने अपनी फिफ्टी भी पूरी की। उन्होंने 56 रन बनाए। बाबर की फिफ्टी, शादाब के 5 सिक्स बाबर आजम ने दबाव के बीच नाबाद 50 रन की अहम पारी खेली। मिडिल ओवर्स के बाद मैच पूरी तरह पाकिस्तान के हाथ में था, और अंत में शादाब खान ने 19 गेंदों में 46 रन बनाए। इसमें 5 छक्के शामिल थे। विकेटकीपर ख्वाजा नफे ने 12 बॉल पर 21 रन बनाकर पाकिस्तान का स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत 207 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरे ओवर तक स्कोर 16/3 हो चुका था। नई गेंद से वापसी कर रहे शाहीन शाह अफरीदी ने शुरुआती ओवर्स में ही मैच का रुख तय कर दिया। इसके बाद स्पिनर मोहम्मद नवाज ने शानदार बॉलिंग की। नवाज को 5 विकेट, ऑस्ट्रेलिया 16.5 ओवर में ऑलआउट मोहम्मद नवाज ने चार ओवर में 5 विकेट देकर सिर्फ 18 रन खर्च किए। यह उनके टी-20 करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्पिन के सामने पूरी तरह फेल दिखे और पूरी टीम 16.5 ओवर में 96 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोयनिस ने 23 और कैमरन ग्रीन ने 22 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया।


Source link

Tiwari Aka

Check Also

Pakistan Cricket Toxic Environment; Coach Gary Kirsten Exposure

Hindi NewsSportsCricketPakistan Cricket Toxic Environment; Coach Gary Kirsten Exposure | PCB Political Interferenceस्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *