
ओप्पो का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन फाइंड X9 मार्केट में आ गया है। ये 75 हजार रुपए की शुरुआती कीमत में आता है। इसे हमने पिछले दो महीने से प्राइमरी फोन की तरह इस्तेमाल किया है। फोन दिखने में जितना दमदार है, इसके फीचर्स भी उतने ही अट्रेक्टिव हैं, हालांकि कुछ कमियां भी हैं, तो चलिए जानते हैं इसमें क्या खास है… ओप्पो फाइंड X9: डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी ये कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन है, जो एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम पर बना है, जो हल्का लेकिन मजबूत है। फ्रंट और बैक ग्लास कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से कवर है, जो स्क्रैच रेसिस्टेंट है। कैमरा या AI फीचर्स के लिए साइड में कस्टमाइजेबल स्नैप की दी गई है। 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर बारिश में भी काम करता है। फ्रंट में डिस्प्ले फ्लैट स्क्रीन के साथ 1.15mm की अल्ट्रा-थिन बेजल्स हैं, जो एज-टू-एज व्यूइंग देते हैं। फोन IP68/IP69 रेटेड है, यानी हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स भी झेल सकता है। कैमरा मॉड्यूल सिंगल यूनिट जैसा लगता है, जो फोन को स्लीक लुक देता है। कुल मिलाकर, फोन डेली यूज में प्रीमियम लगता है। ओप्पो फाइंड X9 157mm लंबा, 73.9mm चौड़ा और 8mm मोटा है और वजन सिर्फ 203 ग्राम है। जिससे यह हाथ में लेते ही काफी सॉलिड महसूस होता है। ओप्पो फाइंड X9: स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले : ओप्पो ने डिस्प्ले का साइज बैलेंस रखा है। वीवो के फोन या तो बहुत छोटे होते हैं या बहुत बड़े, लेकिन फाइंड X9 का 6.56 इंच का डिस्प्ले सिंगल-हैंड यूसेज के लिए अच्छा है। यह 2760 × 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 1.5K ओलेड OLED फ्लैट स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है और इसका टच सेंपलिंग रेट 240Hz है, यानी टच स्मूद चलता है। 1800 निट्स की ब्राइटनेस की वजह से तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। इसका LTPS पैनल है, जिससे रिफ्रेश रेट 1Hz तक नीचे नहीं जा सकता, जिससे बैटरी पर थोड़ा असर पड़ता है। हालांकि, विजुअल क्वालिटी टॉप-क्लास है। स्क्रीन को ओप्पो क्रिस्टल शील्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है और P3 डिस्प्ले चिप से तस्वीरें और भी क्लीयर दिखती हैं। कंपनी ने मोबाइल को इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है। परफॉर्मेंस : परफॉर्मेंस के लिए फोन में 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 4.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। इसमें LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज है, जिससे एप्स जल्दी खुलते हैं और मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है। हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए फाइंड X9 में ट्रिनिटी इंजन लगाया गया है, जो स्मूथ और लैग फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन को हीट होने से रोकने के लिए इसमें 36,344.4mm² कूलिंग डिसपेशन एरिया दिया गया है। यह ओपो मोबाइल ग्राफिक्स के लिए आर्म माली ड्रेग MC12 जीपीयू सपोर्ट करता है। 1 घंटे से ज्यादा लगातार गेमिंग के दौरान इसने 114 FPS का औसत निकाला। एप स्विचिंग और मल्टीटास्किंग में कोई लैग महसूस नहीं हुआ। सॉफ्टवेयर : फोन एंड्रॉएड 16 पर बेस्ड कलर OS 16 पर काम करता है, जो काफी हद तक वनप्लस के सॉफ्टवेयर जैसा ही है। यह स्मूथ और रिलायबल है, लेकिन इसमें ‘हॉट एप्स’ और ‘हॉट गैम्स’ जैसे फालतू एप्स भी मिलते हैं। हालांकि, इन्हें सेटिंग्स में जाकर डिसेबल किया जा सकता है। कैमरा : फोटोग्राफी के लिए ओप्पो फाइंड X9 के बैक पैनल पर हसलब्लैड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल सोनी LYT808 मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। मोबाइल 120x AI टेलिस्कोपिक यूम सपोर्ट करता है। इससे काफी दूर के ऑब्जेक्ट भी अच्छी क्वालिटी में कैप्चर किए जा सकते हैं। फोन में 120fps पर 4K डॉल्बी विजन वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा लगाया गया है। यह सोनी IMX615 सेंसर पर काम करता है। हसलब्लैड की ब्रांडिंग की वजह से कलर्स बहुत नेचुरल और एक्यूरेट आते हैं। 3x पोर्ट्रेट शॉट्स अच्छे हैं, हालांकि लो-लाइट पोर्ट्रेट में यह वीवो X200 प्रो जितना नहीं है। डे-लाइट में वीडियो बहुत स्टेबल हैं, लेकिन रात में थोड़ा नॉइज दिखता है। बैटरी : फोन में सबसे खास इसकी 7025mAh बैटरी है, जो 80W फास्ट वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैवी कैमरा यूसेज के बाद भी यह फोन डेढ़ दिन तक आराम से चलाता। स्क्रीन ऑन टाइम में हमें 10 से 12 घंटे का बैकअप मिला। खास फीचर्स : फोन का एक मजेदार फीचर ‘वेट टच’ टेक्नोलॉजी है। यानी अगर डिस्प्ले पर पानी गिरा हो या आपके हाथ गीले हों, तब भी फिंगरप्रिंट और टच एकदम परफेक्ट काम करता है। साथ ही, IP69 रेटिंग की वजह से इसे पानी से कोई खतरा नहीं है। कमियां : ₹75,000 के फोन में आज भी USB 2.0 पोर्ट दिया गया है, जबकि इस बजट में USB 3.0 होना चाहिए था। वाइब्रेशन फीडबैक थोड़ा और स्ट्रॉन्ग हो सकता था। फोन सेटअप करते समय काफी फालतू ऐप्स हटाने पड़ते हैं। फाइनल वर्डिक्ट : फोन को वैरिएंट में आता है, इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 74,999 रुपए और 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत ₹75,000 है, जो थोड़ी ज्यादा लगती है। अगर आपको यह फोन ऑफर के बाद ₹65,000 के अंदर मिलता है, तो आप इसे बिना सोचे खरीद सकते हैं।
Source link
Check Also
WhatsApp SIM Binding Rule Jan 2027 Update
नई दिल्ली5 घंटे पहलेकॉपी लिंककेंद्र सरकार ने ‘सिम बाइंडिंग’ के नियमों को लागू करने की …